नीता अंबानी के पास है गोल्ड और डायमंड वाला दुनिया का सबसे महंगा फोन – कीमत सुनकर यकीन नहीं होगा!
Nita Ambani Mobile Phone Cost: भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। मुकेश अंबानी भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलाइंस जियो के मालिक है। वर्तमान में वह देश के सबसे अमीर आदमी है। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपने महंगी और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में बनी रहती है। नीता अंबानी को महंगी चीजों का बहुत ज्यादा शौक है।
नीता अंबानी 56 की उम्र में भी इतनी मॉर्डन और स्टाइलिश है कि उनके स्टाइल की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। नीता अंबानी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन है। नीता अंबानी दुनिया का सबसे महंगा मोबाइल इस्तेमाल करती है। यह एक ऐसा लग्जरी मोबाइल है, जो केवल स्पेशल ऑर्डर पर ही तैयार किया जाता है। यह मोबाइल दुनिया पर शायद ही किसी और के पास हो।
नीता अंबानी के मोबाइल की कीमत कितनी है? Nita Ambani Mobile Phone Cost
मोबाइल हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। ऐसे में एक स्मार्टफोन तो हर किसी के पास है। चूंकि नीता अंबानी देश की सबसे अमीर आदमी की पत्नी है। तो उनका मोबाइल भी अवश्य ही एक्सपेंसिव होगा। नीता अंबानी अपने शौक पूरे करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है।
नीता अंबानी दुनिया का सबसे महंगा मोबाइल फॉल्कन सुपरनोटा आईफोन-6 पिंक डायमंड (Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamond) इस्तेमाल करती है। नीता अंबानी के इस मोबाइल की कीमत 48.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 315 करोड़ रुपये है। यह फोन साल 2014 में लॉन्च हुआ था।
इस फ़ोन 24 कैरेट गोल्ड और पिंक गोल्ड लगा हुआ है। साथ ही मोबाइल में प्लेटिनम की कटिंग भी है, जिससे यह फोन टूट नहीं सकता। इस फोन के रियर पैनल में एक बड़ा पिंक कलर का डायमंड लगा हुआ।
नीता अंबानी का यह स्पेशल फोन न तो चोरी हो सकता है। और न ही इसे नीता अंबानी के अलावा कोई और चला सकता है। इसकी खास बात यह है की इस फोन को कोई भी हैक नहीं कर सकता, यदि कोई इसे हैक करने की सोचता भी है तो इसका मैसेज डायरेक्ट नीता अंबानी को पहुंच जाता है। इस मोबाइल में इंफॉर्मेशन पूरी तरह सेव रहती है।