बेडरूम में कभी नहीं रखनी चाहिए ये तीन चीजें, जानिए वजह
सुकून की नींद और आराम करने के लिए लोग बेडरूम में अलग-अलग तरह की चीजें रखते हैं. जैसे अच्छे गद्दे, डेकोर का सामान और एक सॉफ्ट तकिया. क्या आप जानते हैं कि बेडरूम में रखी कुछ चीजें आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं. ये सुनकर आपको अजीब लगेगा लेकिन ये सच है. 3 ऐसी चीजें हैं जो हर किसी के बेडरूम में मिल जाएंगी. लेकिन अगर इन्हें वक्त रहते नहीं हटाया गया तो ये नुकसानदायक हो सकती हैं.तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि कौन सी वो 3 चीजें है, जिन्हें आपको तुरंत अपने बेडरूम से हटा देना चाहिए और इनके होने से क्या नुकसान हो सकता है.

पुराने तकिये को तुरंत हटाए
पुराने तकिये को तुरंत नए तकिए से रिप्लेस कर देना चाहिए. क्योंकि तकिये पर समय के साथ धूल के कण, पसीना और एलर्जी पैदा करने वाले तत्व जमा हो जाते हैं, जो स्किन पर रेशेज जैसी समस्याए पैदा कर सकते हैं. ऐसे में अगर आपका तकिया 1-2 साल से ज़्यादा पुराना है, तो शायद उसे बदलने का समय आ गया है.

सिंथेटिक एयर फ्रेशनर भी नुकसानदायक
कई सिंथेटिक एयर फ्रेशनर थैलेट्स और volatile organic compounds (VOCs) छोड़ते हैं जो सांस से जुड़े समस्याएं पैदा कर सकते हैं. एक स्टडी में भी पाया गया है कि 86 प्रतिशत एयर फ्रेशनर में थैलेट्स पाए गए, जो अस्थमा से जुड़े केमिकल हैं. ऐसे में बेडरूम में सिंथेटिक एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल न करके किसी ऑर्गेनिक खुशबू का यूज करें.

घिसे हुए गद्दे भी हटाएं
7 से 10 साल से ज्यादा पुराना कोई भी गद्दा नींद की क्वालिटी कम कर सकता है, जिससे पीठ दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में अगर आपको गद्दे भी इतने पुराने हो गए हैं तो उन्हें तुरंत बदले.