वाराणसी : तेलियाबाग और सप्तसागर पुलिस चौकी पर नये इंचार्जों को मिली तैनाती


वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट के काशी जोन में तीन दारोगाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें दो पुलिस चौकी सप्तसागर और तेलियाबाग पर नये चौकी इंचार्ज तैनात किये गये हैं। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने अनुकम्पा और रिक्तियों के सापेक्ष ये तैनातियां की हैं। 

जिन उपनिरीक्षकों के कार्य में फेरबदल हुआ है उनमें सब इंस्पेक्टर कृष्णदेव उपाध्याय को चौकी प्रभारी तेलियाबाग से थाना चेतगंज पर नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार को चौकी प्रभारी सप्तसागर से चौकी प्रभारी तेलियाबाग की नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सब इंस्पेक्टर प्रशांत पांडेय को थाना रामनगर से बदल कर चौकी प्रभारी सप्तसागर के पद पर नियुक्त किया गया है। 








Leave a Comment