अगर आप भी जरुरी लेनदेन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर हैं नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) यूपीआई पेमेंट से जुड़े कुछ जरुरी बदलाव करने वाली है। अब आप बिना पिन डाले पेमेंट कर सकेंगे यानी पेमेंट के लिए आपको अपना पिन डालने की जरूरत नहीं होगी। अब नए अपडे में आपके बायोमेट्रिक डेटा का उपयोग किया जाएगा यानी चेहरे की पहचान फोन की फेस आईडी से और फिंगरप्रिंट सेंसर के लिए उँगलियों के निशान वेरिफाई किए जाएंगे।
स्मार्टफोन में आपको फेस अनलॉक का विक्लप दिया होता है लेकिन इसमें बायोमेट्रिक डेटा का यूज नहीं होता, UPI ट्रांजेक्शन के लिए आपके मोबाइल के उन्ही सेंसर का इस्तेमाल होता है जो आपके बायोमेट्रिक डेटा को वेरिफाई कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसके नए तरीके से जुडी पूरी जानकारी।
सुरक्षी पेमेंट के लिए UPI में जरुरी बदलाव
जब भी आप किसी चीज के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो आपको उसके लिए अपने 4 नंबर का पिन दर्ज करना होता है। हालाँकि पिन से पेमेंट तो कुछ मिनटों में हो जाती है लेकिन अगर आपके पिन का पता किसी को लग जाए तो इससे आपका बैंक अकाउंट खाली भी हो सकता है। ऐसे में यूपीआई से जुड़े फ्रॉड के मामलों को कम करने और पेमेंट के तरीके को और भी सुरक्षित बनाने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन लेकर आ रही है।
इसमें पिन को एक विकल्प के तौर पर रखा जाएगा, जिससे यदि कोई यूजर पिन का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो वह इसका भी उपयोग कर सकेंगे।
जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
विशेषज्ञों की माने तो इस बदलाव से ऑनलाइन फ्राउडं के मामलों में कमी आएगी, ऐसा इसलिए क्योंकि पिन का पता लगना या कॉपी करना भले ही संभव हो लेकिन आपके चेहरे को स्कैन और उँगलियों के निशान को कॉपी कर पाना नामुमकिन होता है। इस नए बदलाव से न केवल पेमेंट से जुडी सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि बुजुर्ग या ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को भी सुरक्षित और आसान तरीके से लेनदेन का अवसर मिलेगा।
NPCI के इस नए बदलाव से आने वाली चुनौतियों के बारे में विशेषज्ञों की माने तो इसके लिए अनुमानित डेटा प्राइवेसी, यूजर की सहमति और बेहतर टेक्निकल सिस्टम होना जरुरी है। जून 2025 की एक रिपोर्ट में यूपीआई ट्रांजेक्शन की संख्या 18.39 अरब तक पहुँच चुकी है और ओवरऑल मूल्य 24.03 लाख करोड़ है। ऐसे में समय के साह बायोमेट्रिक तरीकों का उपयोग यूपीआई पेमेंट की सुविधा को और बेहतर बनाने में मदद करेगा।
कैसे कर सकेंगे पेमेंट?
बता दें यूपीआई की और से पेमेंट सिस्टम में यह बदलाव जल्द ही किया जाना है हालाँकि इसके लिए अभी यूजर्स को अलग से कुछ और करने की जरूरत नहीं होगी। जैसे अब तक आप पेमेंट करते आए हैं वैसे ही इसका इस्तेमाल करना होगा। NPCI से जुडी कुछ अपडेट्स आते ही आपको इसके सेटअप और इस्तेमाल करने की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।