Darbhanga में ऑफिसर चॉइस विस्की – 750 ML की 61 बोतलें बरामद, तस्कर फरार

केवटी (दरभंगा): जिले के केवटी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 45 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई ग रनवे से रैयाम मार्ग स्थित गैस गोदाम के पास की गई, जहां सड़क किनारे 750 एमएल की 61 बोतल ऑफिसर चॉइस व्हिस्की छुपाकर रखी गई थी।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

स्थानीय थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर शराब की खेप इलाके में उतारने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही केवटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गैस गोदाम से लगभग 100 मीटर दूरी पर शराब की खेप बरामद कर लीजब्त शराब: 750 एमएल की 61 बोतल ऑफिसर चॉइस विस्की, कुल मात्रा: लगभग 45 लीटर विदेशी शराब।

तस्कर फरार, मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि शराब तस्कर मौके से फरार हो गया है। इस संबंध में केवटी थाना कांड संख्या 107/25 दिनांक 12.05.2025 को धारा 30(a), बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच में जुट गई है और फरार तस्कर की तलाश जारी है।

प्रशासन सख्त, तस्करी पर लगातार निगरानी

बिहार में मद्य निषेध कानून के तहत शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद शराब की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि ऐसे अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment