वाराणसी पहुंचने पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत, राज्यपाल ने की अगवानी, गुरुवार को पीएम मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

0


वाराणसी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम वाराणसी पहुंच गए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से ताज होटल तक मॉरीशस के प्रधानमंत्री का रंगारंग और भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री रामगुलाम गुरुवार को पीएम मोदी के साथ नदेसर स्थित ताज होटल में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वहीं शाम को गंगा आरती में भाग लेंगे और बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। मॉरिशस के पीएम 12 सितंबर को अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर वाराणसी प्रशासन हाईअलर्ट है। 

S

द्विपक्षीय वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 सितंबर को वाराणसी आएंगे। पीएम का लगभग साढ़े दस बजे आगमन होगा। द्विपक्षीय वार्ता के उपरांत पीएम मोदी ढाई बजे काशी से प्रस्थान करेंगे। इस तरह उनका लगभग चार घंटे का वाराणसी में कार्यक्रम प्रस्तावित है। दोनों प्रधानमत्रियों के बीच में द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस दौरान एमओयू भी साइन किया जाएगा। मॉरीशस पीएम द्विपक्षीय वार्ता के बाद शाम को दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती देखने जाएंगे। वहीं अपने दौरे के तीसरे दिन यानी 12 सितंबर की सुबह बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद अयोध्या के लिए रवाना होंगे। 

S

दोनों प्रधानमंत्रियों के आगमन को लेकर वाराणसी में भव्य तैयारियां की गई। एयरपोर्ट से होटल तक मॉरीशस पीएम का भव्य स्वागत किया गया। वहीं गुरुवार को पीएम मोदी का भी पुलिस लाइन से होटल तक पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट से ताज होटल तक और दशाश्वमेध और गोदौलिया इलाके में विशेष साज-सज्जा के साथ तैयारियां की गई हैं।

ं

ं

देखें तस्वीरें 

ंं

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम

देखें वीडियो 








Leave A Reply

Your email address will not be published.