कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के 63वें जन्मदिन पर 63 किलो लड्डू, 63 पौधों का वितरण, हवन-पूजन कर दीर्घायु की कामना
वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का 63वां जन्मदिन शुक्रवार को भदवर पंचकोसी मार्ग स्थित अष्टभुजा मंदिर परिसर में हर्षोल्लास और धार्मिक आयोजन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी उदयभान सिंह ऊदल ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनों के साथ मिलकर मंत्रोच्चार और विधिवत हवन-पूजन किया।

जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रतीकात्मक रूप से 63 किलो लड्डुओं का वितरण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ 63 पौधे भी वितरित किए गए। उपस्थित सभी लोगों ने कैबिनेट मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। समाजसेवी उदयभान सिंह ऊदल ने इस अवसर पर कहा कि अरविंद कुमार शर्मा एक कुशल प्रशासक और जनसेवक के रूप में प्रदेश की विकास यात्रा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं ग्राम प्रधानों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान अजय दुबे, प्रदीप पाल, प्रदीप प्रजापति, जयप्रकाश गुप्ता, चंद्रभान सिंह, रामजी चौहान, अजय पाल, राज बहादुर, डॉ. रामधनी, श्यामधनी बाबा, पांचू राजभर, विजय शंकर सिंह, नसरुद्दीन, विजय बहादुर सिंह, शमसुद्दीन, धर्मेंद्र पाल और राकेश सिंह आदि उपस्थित थे।