छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: आरोपी डॉ. प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी पर हंगामा, डॉक्टर्स बोले- ड्रग कंट्रोलर-एजेंसियों पर हो एक्शन

0


Chhindwara Cough Syrup Death: छिंदवाड़ा जहरीले कफ सिरप (Cough Syrup) मामले में परासिया सिविल अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी (Dr. Praveen Soni0 की गिरफ्तारी को लेकर डॉक्टर्स ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि डॉ. सोनी को तत्काल रिहा किया जाए। ड्रग कंट्रोलर (Drug Controller) और दवा सप्लाई करने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई होना चाहिए।

कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में सोमवार, 6 अक्टूबर सुबह डॉक्टर्स ने रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा। डॉक्टर्स का कहना है कि मामले में वास्तविक जिम्मेदारों पर कार्रवाई होना चाहिए, ऐसा नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: आरोपी डॉ. प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी पर हंगामा, डॉक्टर्स बोले- ड्रग कंट्रोलर-एजेंसियों पर हो एक्शन
छिंदवाड़ा में डॉक्टर्स ने रैली निकालकर डॉ. प्रवीण सोनी की रिहाई की मांग की और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

खबर अपडेट हो रही है…



Leave A Reply

Your email address will not be published.