वाराणसी: श्रावण मास के पहले दिन जिलाधिकारी ने लिया मंदिरों की व्यवस्थाओं का जायजा
वाराणसी। श्रावण मास के पहले दिन शुक्रवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शहर के प्रमुख शिव मंदिरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शूलटंकेश्वर मंदिर, भीमचंडी, रामेश्वर और कर्मदेश्वर महादेव मंदिर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मास में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए सफाई कर्मियों की तैनाती और कूड़े-मलबे की नियमित उठान के निर्देश दिए। साथ ही, गंगा किनारे नावों और गोताखोरों की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिरों में दर्शन-पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास के दौरान लाखों श्रद्धालु इन मंदिरों में दर्शन के लिए आते हैं, इसलिए सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त होनी चाहिए