एक बार खाएंगे तो बार-बार मांगेंगे: गांव स्टाइल पोहा की खास रेसिपी

सुबह के नाश्ते में अक्सर हल्का-फुल्का और हेल्दी विकल्प ढूंढा जाता है। ऐसे में पोहा सबसे आसान और पॉपुलर डिश मानी जाती है। लेकिन अगर आप रोज वही सामान्य पोहा खाकर बोर हो चुके हैं, तो क्यों न एक बार गांव-देहात के असली देसी फ्लेवर वाला पोहा ट्राई करें। यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि बेहद सादी और पौष्टिक भी है।  Village Style Poha

क्यों है खास ?

पोहा वैसे तो हर घर में बनने लगा है, लेकिन गांव की रसोई का स्वाद अलग ही होता है। इसमें मसाले और पकाने का अंदाज़ इतना देसी होता है कि हर निवाला आपको सीधे बचपन की यादों या गांव की मिट्टी की खुशबू तक ले जाएगा।

गांव-देहात स्टाइल पोहा बनाने का तरीका

पहला स्टेप – मसाला तैयार करना

  • 4-5 लहसुन की कलियां छील लें।

  • 1 हरी मिर्च, छोटा अदरक का टुकड़ा, एक बारीक कटा प्याज और आधा चम्मच जीरा लें।

  • इन सबको सिलबट्टे या मूसल में कूट लें।

  • अब इसमें स्वादानुसार नमक, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर फिर से अच्छी तरह मिक्स करें। यही बनेगा आपका बेसिक देसी मसाला।

दूसरा स्टेप – तड़का लगाना

  • कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें।

  • इसमें राई और मूंगफली डालकर हल्का भून लें।

  • अब 7-8 करी पत्ते डालें और तैयार मसाला इसमें डालकर भूनें।

  • मसाले के साथ एक कटा टमाटर और एक उबला हुआ आलू भी डाल दें।

यह भी पढ़े:गणपति बप्पा मोरया! इस गणेश चतुर्थी अपनों को भेजें आशीर्वाद भरे संदेश

तीसरा स्टेप – पोहा तैयार करना

  • पोहा को 1-2 बार पानी से धोकर छलनी में रख दें, ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए।

  • 5 मिनट छोड़ दें, पोहा फूलकर मुलायम हो जाएगा।

  • अगर पोहा थोड़ा सूखा लगे तो हल्के हाथों से पानी के छींटे मार सकते हैं।

  • अब इसे मसाले में डालकर अच्छी तरह मिला दें।

चौथा स्टेप – फाइनल टच

  • पोहा पक जाने पर इसमें नींबू का रस और ऊपर से हरा धनिया डालें।

  • धीमी आंच पर 2 मिनट ढककर पकाएं।    Village Style Poha

Leave a Comment