Operation Sindoor Update: वायु सेना ने तबाह किया लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम, भारत के 15 शहरों को निशाना बना रहा था पाकिस्तान

0


हाइलाइट्स

  • भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • पाकिस्तान कर रहा गोलीबारी
  • लाहौर में पाकिस्तानी एयर डिफेंस तबाह

Operation Sindoor Update: भारत के आतंकियों के खिलाफ चलाए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में खलबली है। भारत ने आतंकियों के 9 अड्डों पर एयर स्ट्राइक की थी। पाकिस्तान ने भारत को जवाब देने के लिए 15 शहरों को निशाना बनाया, लेकिन वो अटैक नहीं कर सका। भारत ने लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। पाकिस्तान LOC पर लगातार गोलीबारी कर रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी जानकारी दी।

पाक का हमला नाकाम

पाकिस्तान ने भारत के श्रीनगर, अवंतीपुरा, जम्मू, पठानकोट, कपूरथला, अमृतसर, जलंधर, लुधियाना, बठिंडा, आदमपुर, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरालाई और भुज को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.