बरेका में मोबाइल डेमो वैन के माध्यम से संरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

0


वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के पूर्वी मुख्य द्वार पर कर्मचारियों में संरक्षा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष मोबाइल डेमो वैन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य कर्मचारियों को विभिन्न व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (PPEs) के महत्व और उनके सही उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

मोबाइल डेमो वैन में कर्मचारियों को विभिन्न सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें शामिल थे:

फुट प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स: सुरक्षा जूते और अन्य उपकरण जो पैरों को चोट व खतरनाक वस्तुओं से बचाते हैं।

फॉल प्रोटेक्शन सिस्टम: ऊँचाई पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए सेफ्टी बेल्ट, हार्नेस आदि।

कंफाइंड स्पेस सुरक्षा: सीमित स्थानों में कार्य के दौरान सुरक्षा उपाय।

इमरजेंसी इवैक्युएशन डिवाइस: आकस्मिक स्थिति में सुरक्षित निकासी के लिए तकनीक।

हेड प्रोटेक्शन: हेलमेट और सिर की सुरक्षा के लिए अन्य उपकरण।

आई प्रोटेक्शन व फेस प्रोटेक्शन: सेफ्टी गॉगल्स और फेस शील्ड जैसे उपकरण।

बरेका में मोबाइल डेमो वैन के माध्यम से संरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हैंड प्रोटेक्शन: विभिन्न प्रकार के दस्ताने जो हाथों को कटने, जलने और अन्य खतरों से बचाते हैं।

विशेषज्ञों ने प्रत्येक उपकरण की विशेषताओं और सही उपयोग की विस्तृत जानकारी दी, ताकि कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं और चोटों से बचा जा सके।

बरेका में मोबाइल डेमो वैन के माध्यम से संरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ बरेका की महिला रेल कर्मचारी श्रीमती नीतू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री रामजन्म चौबे ने कहा, “सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। प्रत्येक कर्मचारी को कार्य के दौरान PPEs का नियमित उपयोग करना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। “कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने सुरक्षा उपकरणों का अवलोकन किया और जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया।



Leave A Reply

Your email address will not be published.