पंकज चौधरी का पहला बयान: “कार्यालय, कार्यकर्ता, कार्यक्रम और कोष-यही संगठन की ताकत”
भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में संगठन की प्राथमिकताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साफ शब्दों में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती चार प्रमुख स्तंभों पर खड़ी है- कार्यालय, कार्यकर्ता, कार्यक्रम और कोष।
“कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण… उनके लिए लड़ूंगा”
पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में भावात्मक और स्पष्ट संदेश देते हुए कहा-“पार्टी के लिए चार सबसे महत्वपूर्ण चीजें हैं, लेकिन इनमें कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि हैं।
उनके लिए मैं लड़ूंगा, अड़ूंगा और भिड़ूंगा भी।” उनका यह बयान बताता है कि आने वाले समय में संगठन मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका को केंद्र में रखा जाएगा। कार्यकर्ता आधार को सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और हर वर्ग के लोगों तक पहुंच बढ़ाने पर जोर देने का संकेत उन्होंने अपने शब्दों में दिया।
संगठन पर्व में ऊर्जा का संचार
संगठन पर्व भाजपा के लिए आत्म-समीक्षा, विस्तार और नए संकल्पों का अवसर माना जाता है। पंकज चौधरी के इस बयान ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यक्रम कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही सफल होता है और कोष तथा कार्यालय व्यवस्था भी तभी सार्थक होती है जब जमीन पर कार्यकर्ता मजबूत हों।
अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी और नई दिशा
नवनियुक्त अध्यक्ष के तौर पर पंकज चौधरी का यह पहला सार्वजनिक संदेश बताता है कि वह संगठन को नए उत्साह और अनुशासन के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की जनाधार बढ़ाने और बूथ स्तर तक सक्रियता सुनिश्चित करने में कार्यकर्ता सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं।