बीएचयू में गिरा विशालकाय पेड़, मार्ग अवरुद्ध, फंसे रहे राहगीर

0


वाराणसी। बीएचयू केंद्रीय कार्यालय के सामने शनिवार को एक विशालकाय पेड़ गिर पड़ा। तेज बारिश और हवा के चलते पेड़ धराशायी हो गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया और छात्रों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

vns

शनिवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। तेज हवा के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसी दौरान विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। सूचना के बाद बीएचयू प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पीडब्ल्यूडी को सूचना दी गई। कर्मचारियों ने तत्काल पेड़ की कटाई का काम शुरू किया। 

घटना के बाद लोगों ने बीएचयू प्रशासन से अपील की है कि परिसर में स्थित पुराने और क्षतिग्रस्त पेड़ों की समय-समय पर जांच कर आवश्यकतानुसार उनकी छंटाई या हटाने की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।








Leave A Reply

Your email address will not be published.