PGCIL Recruitment 2025: 1543 पदों पर निकली वैकेंसी, ग्रैजुएट्स ऐसे करें तुरंत आवेदन

0
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर के 1543 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, जिसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 27 अगस्त 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जिसकी आखिरी डेट 17 सितंबर 2025 है. जिन उम्मीदवारों ने इलेक्ट्रिकल, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग और डिप्लोमा किया है, उनके लिए ये अच्छा मौका है. आवेदक PGCIL की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

PGCIL Recruitment 2025 ओवरव्यू

विवरण विवरण
संगठन पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल)
पदों फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर
कुल रिक्तियां 1543 (अनुबंध के आधार पर)
विज्ञापन सं. सीसी/01/2025
आवेदन मोड ऑनलाइन
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, साक्षात्कार (इंजीनियर के लिए), दस्तावेज़ सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) की जरुरी तारीख

आयोजन तारीख
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 27 अगस्त 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 27 अगस्त 2025
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2025
परीक्षा की तारीख जल्द जारी होगी

पीजीसीआईएल नोटिफिकेशन 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें

रिक्त पदों की संख्या

क्षेत्र/परियोजना फील्ड इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) फील्ड इंजीनियर (सिविल) फील्ड सुपरवाइजर (इलेक्ट्रिकल) फील्ड सुपरवाइजर (सिविल) फील्ड सुपरवाइज़र (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार) कुल रिक्तियां
एनआर-I 33 12 18 14 77
एनआर-I (राज परियोजना) 31 22 24 77
एनआर-II 89 35 37 14 175
एनआर-III 42 14 42 14 112
ओडिशा 41 14 39 14 108
नेर 2 1 1 1 5
एसआर-I 64 26 84 33 207
एसआर-II 23 4 25 9 61
डब्ल्यूआर-I 15 7 6 6 34
डब्ल्यूआर-II 160 63 103 64 390
आरडीएसएस परियोजना 32 180 85 297
कुल 532 198 535 193 85 1543

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में अलग -अलग पदों के लिए अलग – अलग आवेदन शुल्क रखा है. फील्ड इंजीनियर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रूपये, फील्ड सुपरवाइजर के लिए 300 रूपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व-एसएम/विभागीय उम्मीदवार के लिए कोई शुल्क नहीं है.

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार को पावरग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट www.powergrid.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज में ‘करियर’ ऑप्शन पर क्लिक करके रिक्तियां’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘फील्ड इंजीनियर/फील्ड सुपरवाइजर’ पद विकल्प पर जाकर ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पूछी गई जानकारी को भरें और उसके बाद डॉक्यूमेंटंस अपलोड करें साथ ही शुल्क भी जमा कर लें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
Leave A Reply

Your email address will not be published.