PM Kisan 20th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी, PM मोदी ने वाराणसी के दबाया क्रेडिट का बटन
हाइलाइट्स
- (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त जारी
- बैंक खातों में ₹20,500 करोड़ से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की
- 2,000 की किस्त की राशि सीधे बैंक खातों में
PM Kisan 20th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 2 अगस्त को, अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है। इस मौके पर उन्होंने एक बटन दबाकर देश के करोड़ों पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹20,500 करोड़ से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की।
इस योजना के तहत, 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को ₹2,000 की किस्त मिली है। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है, जिससे वे अपनी खेती-बाड़ी की जरूरतों को पूरा कर सकें प्रधानमंत्री ने वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और यह योजना उनके जीवन में सुधार लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से अब तक किसानों के खातों में बड़ी राशि सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है, जिससे पारदर्शिता बनी रही है।
यह भी पढ़ें: Siwgy to Deputy Collector: राजमिस्त्री का बेटा बन गया बड़ा अफसर, 5 घंटे रैपिडो चलाया, डिलीवरी बॉय से बने डिप्टी कलेक्टर
इस कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी ने किसानों से संवाद भी किया और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। यह किस्त, जो आमतौर पर अप्रैल से जुलाई के बीच आनी थी, कुछ देरी के बाद जारी की गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगली किस्त से पहले किसानों को अपनी ‘किसान आईडी’ बनवाना जरूरी होगा, ताकि योजना में और अधिक पारदर्शिता लाई जा सके। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। यह कार्यक्रम पूरे देश में राज्य और स्थानीय स्तर पर भी आयोजित किया गया था, जहाँ बड़ी संख्या में किसान इस कार्यक्रम से जुड़े।

UP Rainfall Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबसे ज्यादा असर धार्मिक नगरी काशी (वाराणसी) में देखने को मिला है, जहाँ पवित्र गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुँच गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें