हाइलाइट्स
-
पीएम मोदी धार में मित्रा पार्क शिलान्यास
-
किसानों को होगा बड़ा आर्थिक फायदा
-
तीन लाख युवाओं को रोजगार अवसर
PM Narendra Modi Dhar PM Mitra Park: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने 75वें जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। उनका यह दौरा इंदौर हवाई अड्डे पर पहुंचने के साथ शुरू हुआ। इसके बाद वे धार जिले के बदनावर पहुंचे। बदनावर तहसील के भैंसोला गाँव में, पीएम मोदी पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखेंगे। इस कार्यक्रम में, वे एक खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे और रास्ते भर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, धार जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप भी मौजूद रहेंगे।
धार का भैंसोला गांव पीएम मित्रा पार्क के लिए रणनीतिक तौर पर चुना गया है। यह क्षेत्र रेल नेटवर्क, एयर कनेक्टिविटी, हाईवे और पोर्ट से सीधा जुड़ा है। यहां से इंदौर एयरपोर्ट मात्र सवा घंटे की दूरी पर है, जबकि 4-लेन हाईवे तक पहुंचने में सिर्फ आधा घंटा लगता है।
एक्सपोर्ट को मिलेगी नई रफ्तार
यह पार्क खास तौर पर तैयार गारमेंट्स और टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बनाया जा रहा है। यहां से गुजरात का कांडला पोर्ट सिर्फ 12 घंटे में पहुंचा जा सकता है, जिससे विदेशों में सीधे एक्सपोर्ट करना आसान होगा। इस कदम से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत के वस्त्र उद्योग को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
किसानों और युवाओं को बड़ा फायदा
इस पार्क से मालवा-निमाड़ क्षेत्र के कपास उत्पादक किसानों को सीधा लाभ होगा। यहां स्थापित इंडस्ट्रीज कपास की खपत बढ़ाएंगी और किसानों की आमदनी में इजाफा होगा। सरकार का दावा है कि पीएम मित्रा पार्क से करीब तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, जिससे युवाओं को बड़ी संख्या में अवसर प्राप्त होंगे।
पीएम का 5F विजन क्या है
प्रधानमंत्री के 5एफ विजन के तहत स्थापित होने वाला पीएम मित्र पार्क एक अनूठा औद्योगिक केंद्र होगा, जो फार्म से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन और फैशन से फॉरेन तक की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को एक ही स्थान पर साकार करेगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस पार्क के माध्यम से किसानों द्वारा उत्पादित कच्चा कपास उद्योगों में धागे के रूप में परिवर्तित होगा, फिर वस्त्र और परिधान बनेंगे और अंततः ये उत्पाद वैश्विक बाजारों तक पहुंचेंगे। इस तरह, यह पार्क एक समग्र मूल्य श्रृंखला का निर्माण करेगा, जो इसे अन्य औद्योगिक पार्कों के लिए एक आदर्श मॉडल बनाएगा। इस परियोजना से लगभग तीन लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिनमें एक लाख प्रत्यक्ष और दो लाख अप्रत्यक्ष रोजगार शामिल हैं।
पार्क में ये चीजें भी होंगी मौजूद
यह विशाल पीएम मित्र पार्क 2,158 एकड़ के क्षेत्र में विकसित किया जाएगा और इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें 20 MLD क्षमता का कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट होगा, जो जल शुद्धिकरण की सुविधा प्रदान करेगा। साथ ही, 10 MVA का सौर ऊर्जा संयंत्र नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देगा। पार्क में आधुनिक सड़कें, 81 प्लग एंड प्ले औद्योगिक इकाइयां, और श्रमिकों तथा महिलाओं के लिए आवास और हॉस्टल जैसी सुविधाएं भी होंगी।
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का विवरण
| समय | कार्यक्रम विवरण |
|---|---|
| सुबह 11:15 बजे | इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे |
| सुबह 11:45 बजे | भैंसोला स्थल पर पहुंचेंगे |
| दोपहर 12:00 से 1:00 बजे | कार्यक्रम चलेगा |
| 12:30 से 13:00 बजे | प्रधानमंत्री का संबोधन |
| दोपहर 1:15 बजे | प्रधानमंत्री रवाना हो जाएंगे |
| दोपहर 1:45 बजे | इंदौर एयरपोर्ट पर वापसी |
बता दें, पीएम मित्रा पार्क के शिलान्यास से पहले ही 114 शीर्ष टेक्सटाइल कंपनियों से 23 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिनसे 72 हजार से ज्यादा रोजगार मिलेंगे। देश की अग्रणी टेक्सटाइल कंपनियों को 1300 एकड़ जमीन आवंटित की गई है और उन्होंने बड़े पैमाने पर निवेश की योजना बनाई है।
ये रास्तें रहेंगे बंद, निकलने से पहले करें चेक
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के कारण बदनावर-भैंसोला मार्ग पर सुबह 7 बजे से केवल कार्यक्रम से संबंधित वाहनों को अनुमति है, जबकि पेटलावद-भैंसोला रोड सुबह 8 बजे से और झाबुआ-धार, झाबुआ-रतलाम मार्ग पर सुबह 4 बजे से भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। वाहनों को दाहोद, भावंरा, अंबुआ, आलीराजपुर, कुक्षी, धरमपुरी, धामनोद या मेघनगर, थांदला, बामनिया जैसे वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर आयोजन स्थल पर ज्वलनशील या मादक पदार्थ लाने पर रोक लगाई है।
LIVE
11:20 AM
प्रधानमंत्री विशेष विमान से इंदौर पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा धार जिले के भैंसोला में कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए, जहां वे देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास करेंगे।
10:30 AM
क्या है पीएम मित्र पार्क खासियत
2,158 एकड़ की विशाल भूमि पर बन रहा यह पार्क मालवा-निमाड़ क्षेत्र के बीच में है, जो कपास (cotton) उत्पादन का एक प्रमुख केंद्र है। इससे कपड़ा बनाने के लिए कच्चा माल आसानी से उपलब्ध होगा और लॉजिस्टिक्स का खर्च कम होगा। इस पार्क में अब तक 20,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं। उम्मीद है कि इससे सीधे तौर पर 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, जबकि उत्पादन शुरू होने के बाद 3 से 4 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है। यह न केवल स्थानीय युवाओं के लिए, बल्कि आसपास के किसानों के लिए भी आय का एक नया स्रोत बनेगा।
पार्क से बनने वाले कपड़ों को विदेशों में निर्यात करने के लिए खास सुविधाएं दी गई हैं। यह इंदौर एयरपोर्ट, कांडला पोर्ट और एक्सप्रेस-वे से जुड़ा होगा, जिससे सामान आसानी से और तेजी से दूसरे देशों तक पहुंच सकेगा। यह पार्क बड़े उद्योगों (heavy industries) और छोटे व मध्यम उद्योगों (MSME) दोनों के लिए जगह प्रदान करेगा। बड़े उद्योगों के लिए 100 प्लॉट हैं, जिनमें से 65 पहले ही बुक हो चुके हैं, जबकि MSME के लिए 60 से ज़्यादा प्लॉट बनाए जाएंगे। यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट केवल दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। 1,300 एकड़ ज़मीन पहले ही 60 बड़े उद्योगपतियों को दी जा चुकी है, जिससे यह साफ है कि काम पूरी गति से चल रहा है। इस पार्क का लक्ष्य एक ही जगह पर ‘फाइबर से फैशन’ तक की पूरी प्रक्रिया को लाना है।
मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) में अवैध निर्माण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एनसीआर दिल्ली में पदस्थ इनकम टैक्स कमिश्नर बी. श्रीनिवास कुमार और उनकी पत्नी हिमानी सारद पर रिजर्व क्षेत्र में होटल-रिसॉर्ट बनाने का आरोप लगा है। वन विभाग ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।