PM Modi Raipur Visit Live : छत्तीसगढ़ स्थापना-दिवस पर पीएम मोदी पहुंचे रायपुर, 2500 बच्चों से ‘दिल की बात’, नई विधानसभा, ब्रह्मकुमारी भवन का लोकार्पण

0


PM Modi Raipur Visit Live : छत्तीसगढ़ स्थापना-दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9.30 बजे रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा औऱ अरूण साव सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर विशेष इंतजाम किए गए थे, जहां पारंपरिक वाद्ययंत्रों और सांस्कृतिक झांकियों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। राजधानी में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और पूरे शहर में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी आज छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर हैं। उनके आगमन के साथ ही रायपुर और नवा रायपुर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। शहरभर में जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए हैं और लोगों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भारी उत्सुकता है।  पीएम मोदी आज राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव 2025) से जुड़े कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल होंगे और राज्य को अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

नवा रायपुर में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे, लोकार्पण कार्यक्रमों और राज्योत्सव समारोह की खास झलकियों से जुड़ी हर अहम जानकारी सिलसिलेवार जानिए इस रिपोर्ट में … 

11:00 AM

सत्य साईं अस्पताल में बच्चों से बातचीत करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र के उद्घाटन के लिए रवाना हो गए हैं।

10:40 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्य साईं हॉस्पिटल में बच्चों से बातचीत की। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, सत्य साईं के डायरेक्टर सी श्रीनिवास भी मौजूद रहे।

10:20 AM

रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्य साईं अस्पताल पहुंच गए हैं। रास्तेभर स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने तिरंगे झंडे लहराकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले रास्ते में छात्रों के साथ लोगों की भीड़ रही।

PM Modi Raipur Visit Live : छत्तीसगढ़ स्थापना-दिवस पर पीएम मोदी पहुंचे रायपुर, 2500 बच्चों से ‘दिल की बात’, नई विधानसभा, ब्रह्मकुमारी भवन का लोकार्पण
मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले रास्ते में छात्रों के साथ लोगों की भीड़ रही।
PM MODI AT RAIPURPM MODI AT RAIPUR
PM MODI AT RAIPUR

10: 00 AM

रायपुर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट से सीधे सत्य साईं अस्पताल के लिए रवाना हुए, जहां वे सफल हृदय सर्जरी वाले बच्चों से मुलाकात करेंगे इस दौरान उन्होंने पद्म विभूषण तीजन बाई और पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।

09: 30 AM

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी रायपुर एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर पीएम का स्वागत डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरूण साव सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने किया।

PM MODI AT RAIPURPM MODI AT RAIPUR
एयरफोर्स के विशेष विमान से पीएम मोदी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे।
PM MODI AT RAIPURPM MODI AT RAIPUR
VIJAY SHARMA AND PM MODI
ARUN SAO AND PM MODIARUN SAO AND PM MODI
ARUN SAO AND PM MODI

09: 15 AM

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं भी दीं।

08:40 AM

प्रधानमंत्री ने स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की बधाई दी।

खबर अपडेट की जा रही है..



Leave A Reply

Your email address will not be published.