जानकारी के अनुसार घायल अंकित सिंह चौबेपुर क्षेत्र के ही बभनपुरा गोलीकांड मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर चौबेपुर पुलिस ने घेराबंदी की, तभी अंकित ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने अंकित के पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अंकित के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह इलाके का सक्रिय अपराधी है। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और अन्य वांछित अपराधियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।