Darbhanga में पति की हत्या कर खून से मांग रंगने वाली महिला के घर पहुंची पुलिस

0

दरभंगा, केवटी, | हत्या के आरोपित विभा देवी के घर रैयाम पुलिस ने किया इश्तेहार का तामिला। समैला गांव में डुगडुगी बजाकर की गई कानूनी कार्रवाई। आरोपित महिला अब भी फरार। मामला रैयाम थाना का है। आज पुलिस टीम ने शुक्रवार को हत्या के एक मामले में आरोपित महिला के घर डुगडुगी बजाकर इतिहार तामिला (फरार अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया की सूचना देना) की कार्रवाई की। यह कार्रवाई समैला गांव निवासी रामचन्द्र यादव की पुत्री विभा देवी के घर की गई, जो अपने पति अमरेश यादव की हत्या के मामले में आरोपित है।

केस से जुड़ी मुख्य जानकारी:

मामला: अमरेश यादव की हत्या का । एफआईआर संख्या: 83/024 दर्ज है। इसकी तारीख: 8 अक्टूबर 2024 है। थाना रैयाम थाना, दरभंगा है। शिकायतकर्ता: भोगी यादव, निवासी – भौंर गांव, पंडौल थाना, मधुबनी है। आरोपित: विभा देवी (पति की हत्या की आरोपित) हैं। स्थिति यह है, आरोपित महिला अब भी फरार हैं।

पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई:

विवरण जानकारी
कार्रवाई का प्रकार इतिहार तामिला (डुगडुगी बजाकर सूचना)
आरोपित का नाम विभा देवी
आरोपित का पता समैला गांव, रैयाम थाना
मृतक का नाम अमरेश यादव
शिकायतकर्ता भोगी यादव (मृतक के पिता)
एफआईआर दर्ज करने की तिथि 08.10.2024
आरोपित की स्थिति फरार

पुलिस का अगला कदम:

रैयाम थाना प्रभारी के अनुसार, यदि आरोपित जल्द ही न्यायालय में समर्पण नहीं करती है, तो आगे कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जा सकती है। मामले की निगरानी वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.