Post Office RD Scheme: हर महीने ₹2000 जमा करने पर मिलेगा 1,42,732 रुपये का रिटर्न
Post Office RD Scheme क्या है ?
पोस्ट ऑफिस में अपने ग्राहकों के लिए आवर्ती जमा योजना (RD) सुविधा शुरू की है। इस स्कीम में आपको 5 साल के लिए हर महीने एक तय रकम जमा करनी होती है। इस जमा राशि पर सरकार आपको ब्याज देता है। इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि ब्याज का पैसा हर तीन महीने में आपके मूलधन में जोड़ दिया जाता है, जिससे आपको चक्रवृद्धि ब्याज का फायदा मिलता है।
योजना के लाभ
इस समय पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में 6.70% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो हर तीन महीने में जुड़ता है, इससे आपका पैसा तेजी से बढ़ता है। यह योजना 5 साल के लिए होती है। जिसे आप अगले 5 साल के लिए बढ़ा भी सकते हैं। इस खाते में आप हर महीने केवल 100 रूपये से भी शुरुआत कर सकते है और पैसा जमा करने की अधिकतम सीमा नहीं है।
₹2000 जमा करने पर मिलेगा इतना रिटर्न
| विवरण (Particulars) | राशि (Amount) |
| मासिक जमा (Monthly Deposit) | ₹2,000 |
| कुल अवधि (Total Tenure) | 5 साल (60 महीने) |
| कुल जमा राशि (Total Investment) | ₹1,20,000 (₹2,000 x 60) |
| 5 साल में अर्जित ब्याज (Interest Earned) | लगभग ₹22,732 |
| परिपक्वता पर कुल राशि (Maturity Amount) | ₹1,42,732 (₹1,20,000 + ₹22,732) |
Post Office RD Scheme की खासियत
पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम भारत सरकार द्वारा समर्थित है, इसलिए आपका पैसा 100% सुरक्षित रहता है। खाता खोलने के एक साल बाद आपको अपनी जमा राशि के 50% तक लोन लेने की सुविधा भी मिलती है। अगर आपको अचानक पैसों की ज़रूरत पड़ जाए, तो आप तीन साल बाद इसे समय से पहले बंद भी करा सकते हैं। इसके अलावा, यदि आप 6 या 12 महीनों की किश्तें एक साथ पहले ही जमा कर देते हैं, तो आपको छूट का फायदा भी मिलता है।