Bhopal Power Cut 23 December: भोपाल में 23 दिसंबर, मंगलवार को साढ़े 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इंद्रा कॉलोनी, ऐशबाग और पलासी जैसे जैसे 25 से ज्यादा इलाके प्रभावित होंगे।
मेंटेनेंस करेगी बिजली कंपनी
मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी 25 से ज्यादा इलाकों में मेंटेनेंस करेगी। इस वजह से बिजली कटौती होगी।
इंद्रा कॉलोनी, समरधा समेत कई बड़े इलाकों में कटौती
23 दिसंबर को जिन इलाकों में बिजली कटौती होगी उनमें ऐशबाग, पलासी, चिनार कॉलोनी, बड़वई, बरखेड़ी, बसंतकुंज, इंद्रा कॉलोनी, समरधा समेत कई बड़े इलाके शामिल हैं। आप बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही कर लें ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में कितने घंटे बिजली कटौती
सुबह 10 से दोपहर 3.30 बजे तक
श्याम नगर, रविशंकर नगर, सीआई विला, ईडन गार्डन, गार्डन रेजीडेंसी, जानकी बंगलो और आसपास के इलाके
सुबह 10 से दोपहर 3.30 बजे तक
समरधा, पृथ्वी कोर्टयार्ड, लिबर्टी कॉलोनी, चिनार कॉलोनी और आसपास के इलाके
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
बड़वई, पलासी, एक्सर ग्रीन, नाइस स्पेस कॉलोनी, राज नगर पलासी और आसपास के इलाके
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
इंद्रा कॉलोनी, बाग उमराव दूल्हा, ऐशबाग, महामाई का बाग, बरखेड़ी, विकासकुंज, बसंत कुंज, इंडस एम्पायर, ईडन एंड एलाइट और आसपास के इलाके