Prayagraj Suicide: 8 महीने पहले शुरू हुई प्रेम कहानी का वैलेंटाइन डे पर दर्दनाक अंत, प्रेमिका से अनबन पर किशोर ने उठाया गलत कदम
Prayagraj Suicide: प्रयागराज में वैलेंटाइन डे के दिन 17 साल के छात्र ने कथित प्रेम विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। परिजनों ने प्रेमिका पर मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वैलेंटाइन डे के दिन घातक कदम उठाया
मामला प्रयागराज के जार्जटाउन पुलिस थाना क्षेत्र का है जहां 17 साल के आशुतोष प्रताप गिरी ने अपनी प्रेमिका से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली है। बतां दे कि ये प्रेम प्रसंग 8 महीने पहले कोचिंग में शुरू हुआ था। मृतक आशुतोष प्रताप गिरी उर्फ अमन कोचिंग में साथ पढ़ने वाली युवती से प्रेम कर बैठा। दोनो ही 8 महीने से रिलेशनशिप में थे। दोनो ही NDA की तैयारी कर रहे थे। अमन के घर के पास ही गर्ल्स हॉस्टल है जहां युवती रहती थी। Prayagraj Valentine Day Tragic Love Story
अचानक क्या हुआ जो अमन ने आत्महत्या कर ली
मृतक अमन की बहन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दोनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। अमन की बहन निधि के मुताबिक युवती का किसी दूसरे लड़के से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। मृतक की बहन ने ये भी आरोप लगाया कि एक हफ्ते पहले युवती के चार-पांच दोस्तों ने उसके भाई के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया था। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। उसके मुताबिक वेलेंटाइन वीक पर रोज डे, चाकलेट डे, टैडी डे पर उसने अपनी प्रेमिका को गिफ्ट भी दिया था। मृतक की बहन निधि के मुताबिक युवती के परिवार को भी सारी बातें पता थीं। Prayagraj Teen Suicide
ये भी पढ़ें – Avimukteshwaranand Shankaracharya Controversy: योगी होकर कैसे मुख्यमंत्री रह सकते हैं? सीएम योगी से अविमुक्तेश्वरानंद का तीखा सवाल
उसके मुताबिक शुक्रवार रात को भी दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ था और उसने यह कहा था कि तुम मर जाओ मुझे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।
ये भी पढ़ें – शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों से कुकर्म का आरोप: जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने लगाई याचिका, 2 बच्चों को कोर्ट में किया पेश
परिजनों ने प्रेमिका युवती पर लगाए ये आरोप
किशोर के परिजन सुसाइड नोट को संदिग्ध मान रहे हैं। मृतक किशोर के मामा धीरेंद्र प्रताप गिरी के मुताबिक अमन जब फंदे से लटका था तो उसके दोनों पैर नीचे मुड़े थे। परिजनों ने प्रेमिका पर युवक को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया है। परिजनों ने इस मामले में जार्ज टाउन थाना पुलिस को तहरीर देकर प्रेमिका और उसके दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें – Holi Special Train List 2026: होली से पहले रेल यात्रियों को राहत, नई दिल्ली–गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेन, देखें रूट और किराया
मां के गहने प्रेमिका को दिए
परिजनों का कहना है की युवती उसे ब्लैकमेल कर रही थी। वह अपनी मां के कई गहने भी ले जाकर उसे दे चुका था। फिलहाल जार्जटाउन थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। फिलहाल परिवार ने अमन के शव को पंचनामें के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
ये भी पढ़ें – Holi Special Train List 2026: समय रहते बुक कर लें टिकट ! होली पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन, समय और रूट देखें