भ्रष्टाचार से पहले ही जरूरी सतर्कता बरतने के लिए BLW में शुरू हुआ निवारक सतर्कता अभियान-2025

0


वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में निवारक सतर्कता हेतु तीन माह का सतर्कता जागरूकता अभियान 18 अगस्त से शुरू हो गया है, जो 17 नवम्बर 2025 तक चलेगा। यह आयोजन केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है।

a

अभियान के अंतर्गत 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” का आयोजन होगा। इस बार की थीम “सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी” निर्धारित की गई है।

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की उपस्थिति में इस अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

a

आयोग ने इस अभियान के दौरान निवारक सतर्कता के पाँच प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया है। इसी क्रम में बरेका में जागरूकता व्याख्यान, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर एवं नारा लेखन प्रतियोगिता, कार्यशालाएँ तथा शपथ ग्रहण जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

a
 








Leave A Reply

Your email address will not be published.