Rae Bareli Car Accident: रायबरेली में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार ने 9 लड़कियों को रौंदा, 4 की गई जान, 5 गंभीर रूप से घायल

0


Rae Bareli Car Accident: रायबरेली में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर भंडारे से प्रसाद लेकर घर लौट रही 9 लड़कियों को एक कार ने रौंद दिया। 4 लड़कियों की मौत हो गई। 2 लड़कियों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 2 लड़कियों ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। 5 लड़कियां गंभीर रूप से घायल हैं, उनका इलाज जारी है।

लड़कियों को संभलने का मौका नहीं मिला

चूली गांव में गंगा एक्सप्रेस-वे पर सामने से आई तेज रफ्तार कार ने लड़कियों को टक्कर मारी। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। वे वहीं घायल होकर गिर पड़ीं। 2 की मौके पर जान चली गई।

गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माणाधीन

गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माणाधीन है। अभी ट्रैफिक खोला नहीं गया है, लेकिन आसपास के गांवों के लोग कार और बाइक तेज रफ्तार से दौड़ाते हैं जो हादसे की वजह बनती हैं।

रायबरेली की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

भंडारे से घर लौट रही थीं लड़कियां

चूली गांव में बने नये मंदिर में रविवार को भंडारा था। सभी लड़कियां शाम 7 बजे प्रसाद लेकर अपने घर कोडर गांव लौट रही थीं। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे पर लालगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार 9 लड़कियों को रौंदते हुए निकल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस बुलाई गई।

इनकी गई जान

शालिनी (22 साल)

हिमांशी (23 साल)

रश्मि (14 साल)

आसमा (18 साल)

ये खबर भी पढ़ें: रेस्टोरेंट में आने वाले युवक युवतियों की बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था ब्लैकमेल

5 लड़कियां गंभीर रूप से घायल

पांचों घायल लड़कियों की हालत बेहद नाजुक है। उन्हें पहले जगतपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर: ऐप बेस्ड टैक्सी सर्विस के लिए नई नीति: पैनिक बटन और जीपीएस के बिना नहीं चलेंगी टैक्सियां, ड्राइवरों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी

SP रवि कुमार ने ये कहा

एसपी रवि कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे अभी आम जनता और यातायात के लिए पूरी तरह से नहीं खोला गया था। वहां एक अनियंत्रित कार ने भंडारे से लौट रही गांव की युवतियों को रौंद दिया। जिससे 4 युवतियों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गईं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.