Raipur-Mumbai New Flight: हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज, मुंबई-रायपुर के बीच जल्द उड़ान भरेगी इंडिगो की नई फ्लाइट
हाइलाइट्स
- छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी।
- रायपुर-मुंबई के बीच चौथी फ्लाइट 1 फरवरी से।
- बढ़ती डिमांड के बाद इंडिगो का बड़ा फैसला।
Raipur Mumbai Indigo Fourth Flight: रायपुर से मुंबई के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडिगो एयरलाइंस ने इस रूट पर 1 फरवरी से चौथी फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और लगातार बढ़ती डिमांड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। नई उड़ान दोपहर के समय चलेगी, जो व्यापारियों, छात्रों और मेडिकल यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी होगी। इस नई उड़ान से यात्रियों को समय का नया विकल्प मिलेगा और किराए में भी राहत मिलने की उम्मीद है।
इंडिगो की चौथी फ्लाइट 1 फरवरी से
दरअसल, रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासकर मुंबई और दिल्ली के लिए उड़ानों की मांग हमेशा अधिक रहती है। ऐसे में एयरलाइंस यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार शेड्यूल बढ़ा रही हैं।
इसी कड़ी में इंडिगो एयरलाइंस ने घोषणा की है कि वह 1 फरवरी 2026 से रायपुर-मुंबई रूट पर चौथी फ्लाइट शुरू करेगी। इससे यात्रियों को यात्रा का एक और विकल्प मिलेगा, साथ ही सीटें बढ़ने से किराए पर भी सकारात्मक असर होगा। छत्तीसगढ़ के यात्रियों को सफर में ज्यादा सुविधा मिलेगी।

नई फ्लाइट का टाइमिंग
जानकारी के अनुसार इंडिगो की नई उड़ान दोपहर के समय संचालित होगी। जिसको लेकर इंडिगो ने शेड्यूल जारी किया है। जो इस प्रकार है…
फ्लाइट 6E 2283
- नवी मुंबई प्रस्थान: 12:50 PM
- रायपुर आगमन: 2:35 PM
फ्लाइट 6E 2284
- रायपुर प्रस्थान: 3:05 PM
- मुंबई आगमन: 5:05 PM
मुंबई के लिए उड़ानों की बढ़ती मांग
मुंबई–रायपुर रूट पर अब तक सिर्फ तीन फ्लाइट्स चल रही थीं, जिससे पीक समय में सीटों की कमी महसूस होती थी। दो साल पहले एयर इंडिया ने इस रूट पर अपनी फ्लाइट बंद कर दी थी, जिसके बाद चौथी उड़ान की जरूरत और बढ़ गई थी।
अब इंडिगो की नई उड़ान से—
- यात्रियों को आसान विकल्प
- यात्रा समय का बेहतर चयन
- भीड़भाड़ और वेटलिस्ट की समस्या में कमी
मिलेगी।
रायपुर-मुंबई कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार
एयरलाइंस का कहना है कि रायपुर–मुंबई रूट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले कुछ महीनों में इस सेक्टर का पैसेंजर लोड फैक्टर 85 से 90 प्रतिशत तक पहुंच चुका है, जिससे यह साफ हो गया कि एक अतिरिक्त उड़ान की जरूरत है। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए इंडिगो ने चौथी फ्लाइट शुरू करने का फैसला लिया है।
ये खबर भी पढ़ें… Raipur Commissioner System: रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम पर फैसला जल्द, ओडिशा या MP कौन-सा मॉडल अपनाएगा छत्तीसगढ़?
यात्रियों को होने वाले फायदे
नई उड़ान शुरू होने से यात्रियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी..
- रायपुर से मुंबई की यात्रा और भी आसान व तेज हो जाएगी।
- सीटें बढ़ने से हवाई किराए में कमी आने की संभावना बढ़ेगी।
- बिजनेस ट्रैवलर्स को समय का नया विकल्प मिलेगा, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।
- एयरपोर्ट पर ट्रैफिक और भीड़भाड़ को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा।
हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।