Raipur News: 57 लाख की हेरोइन के साथ CA स्टूडेंट और दंपत्ति समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से जुड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब

0


Raipur News: रायपुर (Raipur) में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। कबीर नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की संयुक्त टीम ने 21 अगस्त को हेरोइन (Heroin) सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। इस दौरान पुलिस ने 57 लाख की हेरोइन जब्त करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: रायपुर में पटवारियों ने ऑनलाइन कामकाज ठप किया: एसडीएम ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी

खुफिया इनपुट से पकड़े गए आरोपी

पुलिस को सूचना मिली थी कि वेदांत वाटिका के पास एक युवक हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर जब टीम ने दबिश दी, तो हीरापुर निवासी मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास हेरोइन मिली। पूछताछ में उसने बताया कि पंजाब का तस्कर उसे माल देता है, जिसे वह रायपुर में डिस्ट्रीब्यूटर्स को सप्लाई करता था।

आरोपी पति-पत्नी और CA स्टूडेंट भी शामिल

जग्गू से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने हीरापुर, वीर सावरकर नगर और आरडीए कॉलोनी में रेड की। यहां से उसकी पत्नी जसप्रीत कौर, विजय मोटवानी, नितिन पटेल और दिव्या जैन (CA स्टूडेंट) को पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि विजय मोटवानी बाइक से घूम-घूमकर हेरोइन सप्लाई करता था।

273.19 ग्राम हेरोइन और कई सामान जब्त

पुलिस ने आरोपियों से 273.19 ग्राम हेरोइन (Heroin) बरामद की, जिसकी कीमत 57 लाख बताई जा रही है। साथ ही 1 दोपहिया वाहन और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। सभी आरोपियों पर थाना कबीर नगर में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 21बी, 21सी, 29 और बीएनएस (BNS) की धारा 111 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

वीडियो और लोकेशन शेयरिंग से होती थी डिलीवरी

SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी हेरोइन सप्लाई करने के लिए वीडियो और लोकेशन शेयरिंग का इस्तेमाल करते थे। वे माल किसी जगह पर रखकर ग्राहकों को लोकेशन भेज देते थे। पुलिस को इनके बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन भी मिले हैं। सभी आरोपियों की उम्र 19 से 30 साल के बीच है, जिनमें से दो अभी स्टूडेंट हैं।

पुलिस की सख्ती से टूटा नेटवर्क

पुलिस ने कहा कि यह नेटवर्क पंजाब से जुड़ा हुआ था। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि इन आरोपियों के जरिए और किन लोगों तक हेरोइन पहुंचती थी। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और आगे की पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ HC ने किया बड़े पैमाने पर जजों का प्रमोशन: 19 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बने ADJ, 20 जूनियर मजिस्ट्रेट बने CJM

Leave A Reply

Your email address will not be published.