Raipur Nude Party: अपरिचित क्लब की पोल खुली, नेताओं-कारोबारियों तक पहुंची कड़ी; हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी से शहर में सनसनी
हाइलाइट्स
-
रायपुर में न्यूड पार्टी की साजिश
-
नेताओं-कारोबारियों के नाम भी जुड़े
-
पुलिस ने आठ आरोपियों को पकड़ा
Raipur Nude Party Case: राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाली कथित न्यूड पार्टी (Nude Party) ने पूरे शहर में खलबली मचा दी है। ‘अपरिचित क्लब’ (Unfamiliar Club) नाम से बनाए गए सोशल मीडिया पेज पर इस इवेंट का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि इस क्लब के फॉलोअर्स में राजनेता, कारोबारी, वकील और बॉडी मसाज देने वाले तक शामिल हैं। वहीं, 21 लोगों ने बिना कपड़े शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन भी करा लिया था।
सोशल मीडिया से शुरू हुई कहानी
पुलिस के मुताबिक, इस पार्टी का प्रचार इंस्टाग्राम और “What is Raipur” नामक पेज के जरिए किया गया। इंस्टाग्राम पर “अपरिचित क्लब” पेज को 1016 से ज्यादा लोग फॉलो (Instagram Followers) कर रहे थे। यहीं से पोस्टर, वीडियो और प्रमोशनल सामग्री अपलोड की गई। Cyber Unit ने तकनीकी जांच कर मोबाइल नंबर, पेमेंट ट्रांजैक्शन और लोकेशन ट्रैक की, जिसके बाद यह पूरा रैकेट पकड़ में आया।
पार्टी का गुप्त प्लान और मोटी फीस
पुलिस जांच में सामने आया कि न्यूड पार्टी के लिए Entry Pass सीक्रेट तरीके से बेचे गए थे। इनकी कीमत 40 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक रखी गई थी। आरोप है कि पार्टी में Drugs परोसने की भी तैयारी थी। इस इवेंट को 21 सितंबर को भाठागांव स्थित SS Farm House में आयोजित किया जाना था।

कौन-कौन शामिल थे आयोजन में?
गिरफ्तार आरोपियों में VIP रोड स्थित Hyper Club के मालिक जेम्स बेक, संतोष जेवानी और अजय महापात्रा समेत 8 लोग शामिल हैं। फार्म हाउस मालिक संतोष गुप्ता ने जगह उपलब्ध कराई, जबकि अवनीश गंगवानी को प्रमोशन की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं दीपक सिंह और देवेंद्र कुमार यादव ने सोशल मीडिया से प्रचार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के मोबाइल जब्त किए और 2 मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं।
न्यूड पार्टी आखिर होती क्या है?
यूरोप और अमेरिका में Nude Parties या Nudist Resorts काफी आम हैं। इन आयोजनों का मकसद अपने शरीर को प्राकृतिक रूप में स्वीकारना और शर्म या झिझक से बाहर निकलना माना जाता है। यहां प्रतिभागी पूरी तरह कपड़े उतारकर एक-दूसरे के बीच समय बिताते हैं।
भारत में क्या है कानूनी स्थिति?
भारत में सार्वजनिक रूप से न्यूड पार्टी का आयोजन अवैध है। कानून और सामाजिक दृष्टिकोण से इस तरह के आयोजन की अनुमति नहीं दी जाती। यही वजह है कि अक्सर इस तरह की गतिविधियाँ Secret Parties या बंद जगहों पर आयोजित की जाती हैं। रायपुर का यह केस भी इसी तरह गुप्त तरीके से आयोजित होने वाला था, लेकिन समय रहते पुलिस ने इसे पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें: CG D.El.Ed-B.Ed Admission: डीएलएड-बीएड एडमिशन के पहली लिस्ट में सिर्फ 33% सीटें भरीं, दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द होगी जारी
हाई-प्रोफाइल फॉलोअर्स पर भी शक की नजर
पुलिस की जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि क्लब के 1000 से ज्यादा फॉलोअर्स में कई सार्वजनिक पदों पर बैठे लोग क्यों शामिल थे। इसमें कारोबारी, वकील और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी शामिल हैं। पुलिस अब उनकी पहचान और कनेक्शन की तहकीकात कर रही है।
फिलहाल, 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और 2 आरोपी फरार हैं । पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। कोर्ट में इस मामले को जल्द पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Bilaspur: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड़ यात्रा तेज, पायलट का आरोप- चुनाव आयोग और बीजेपी मिलकर चुरा रहे वोट