Samastipur Road Accident : समस्तीपुर में सड़क हादसे में राज मिस्त्री की दर्दनाक मौत

0

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरपुर सिलौत वार्ड-2 निवासी एक राजमिस्त्री की सड़क हादसे में घायल होने के दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय होरिल कुमार साहनी के रूप में हुई है, जो बहादुर सहनी का बेटा था।

ग्रामीण मो. सद्दाम के अनुसार, होरिल 21 जुलाई की रात को समस्तीपुर में अपना काम निपटाने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान धर्मपुर बाइपास पासवान चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद परिवार के लोगों ने उसे गंभीर हालत में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान बुधवार को पटना में उसकी मौत हो गई।

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हुई है। परिजन शव को लेकर समस्तीपुर लौट आए थे, जिसके बाद पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.