राजा रघुवंशी मर्डर केस: सबूतों के अभाव में गार्ड और बिल्डिंग मालिक कोर्ट ने किया बरी, शिलॉन्ग पुलिस की थ्योरी हुई फेल, जानें कोर्ट का फैसला

0


Indore Raja Raghuvanshi Murder Case latest Update: इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हुई इस सनसनीखेज हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को अदालत ने बड़ी राहत दी है। सबूतों के अभाव और हत्या से सीधा संबंध न मिल पाने के कारण बिल्डिंग मालिक और गार्ड को दोषमुक्त करार दिया गया है। इन पर कॉन्ट्रैक्टर शिलोम के साथ सोनम का बैग ठिकाने लगाने का आरोप था। इस फैसले के बाद पुलिस की उस थ्योरी पर सवाल उठ रहे हैं जिसमें इन दोनों पर सबूत मिटाने के आरोप लगाए गए थे। वहीं इस केस के मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह अब भी शिलॉंग जेल में हैं।

बिल्डिंग मालिक और गार्ड को बड़ी राहत

इंदौर के ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में कानूनी प्रक्रिया के बीच एक बड़ी खबर आई है। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दो आरोपियों, बलवीर सिंह अहिरवार (गार्ड) और लोकेंद्र सिंह तोमर (बिल्डिंग मालिक) को सभी आरोपों से बरी कर दिया है।
शिलॉन्ग पुलिस ने इन्हें सबूत मिटाने और आरोपियों की मदद करने के संदेह में गिरफ्तार किया था। अदालत ने कहा कि इन दोनों का हत्या से कोई सीधा संबंध नहीं है और पुलिस इनके खिलाफ ठोस सबूत पेश करने में विफल रही है।

क्या था पुलिस का दावा?

शिलॉन्ग की ईस्ट खासी हिल्स पुलिस ने जांच के दौरान दावा किया था कि राजा की हत्या के बाद मुख्य आरोपी सोनम और विशाल चौहान लसूड़िया स्थित एक बिल्डिंग में रुके थे। पुलिस का आरोप था कि कॉन्ट्रैक्टर शिलोम के साथ मिलकर इन दोनों आरोपियों (गार्ड और बिल्डिंग मालिक) ने सोनम का बैग ठिकाने लगाने और सबूत मिटाने में मदद की थी। इसी आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक हत्याकांड के बाद आरोपियों द्वारा सबूत छिपाने की आशंका के आधार पर शुरुआती कार्रवाई की गई थी।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मेघालय की अदालत ने 5 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय  किये, पत्नी सोनम का नाम भी शामिल

सबूतों के अभाव में मिली राहत

अदालत में सुनवाई के दौरान पुलिस की यह थ्योरी कमजोर साबित हुई। बिजली के बिलों और अन्य तकनीकी तथ्यों की बारीकी से जांच करने के बाद यह पाया गया कि आरोपियों की इस हत्याकांड में कोई सक्रिय भूमिका या संलिप्तता नहीं थी। शिलॉन्ग के एसपी विवेक सिगम ने भी स्पष्ट किया कि शुरुआती परिस्थितियों के आधार पर गिरफ्तारी की गई थी, लेकिन विस्तृत वेरिफिकेशन में उनकी भूमिका साबित नहीं हो सकी।

Indore Raja Raghuvanshi Murder Case2222
राजा हत्याकांड की जांच के दौरान शिलांग पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार किया था।

पुलिस की थ्योरी पड़ी कमजोर

पुलिस ने आशंका जताई थी कि आरोपियों ने हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने में मदद की थी। हालांकि, जांच में सामने आया कि रूम का एग्रीमेंट विशाल के नाम पर था और बिल्डिंग मालिक या गार्ड का हत्या की साजिश या सबूत मिटाने से कोई सीधा लेना-देना नहीं मिला।

सोनम रघुवंशी अब भी सलाखों के पीछे

इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने अब भी सलाखों के पीछे है। सोनम ने इससे पहले (17-18 दिसंबर के आसपास) शिलॉन्ग कोर्ट में जमानत के लिए तीसरी बार अर्जी लगाई थी। सोनम के वकील ने दलील दी थी कि वह अपनी शादी से खुश थी और सह-आरोपी राज कुशवाह के साथ उसका रिश्ता केवल भाई-बहन जैसा था। हालांकि, अभियोजन पक्ष और राजा के भाई विपिन ने इन तर्कों का कड़ा विरोध किया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता और उपलब्ध सबूतों को देखते हुए सोनम को राहत देने से इनकार कर दिया।

मर्डर केस के आरोपियों की बढ़ीं मुश्किलें

इस मामले में अब तक राजा के भाई (विपिन रघुवंशी) और सोनम की कई सहेलियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस ने राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और सोनम को इस जघन्य हत्याकांड का मुख्य षड्यंत्रकारी और अपराधी माना है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस अन्य साक्ष्यों को जुटाने में लगी है ताकि मुख्य दोषियों को सख्त सजा मिल सके। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

Indore Raja Raghuvanshi Murder Case।

हनीमून हत्याकांड की खौफनाक कहानी

दरअसल, इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी 11 मई 2025 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के कुछ ही दिन बाद, 20 मई को दोनों हनीमून पर मेघालय के प्रसिद्ध हिल स्टेशन शिलॉन्ग पहुंचे। लेकिन किसी को क्या पता था कि यह हनीमून, एक दिल दहला देने वाले मर्डर केस में बदल जाएगा।

23 मई को राजा और सोनम के अचानक के लापता होने से सनसनी मच गई। पुलिस को उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिला। पूरे मामले में उस वक्त बड़ा मोड़ आया जब 2 जून को चेरापूंजी (सोहरा) के एक गहरे झरने के पास राजा का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या थी। इस बीच यूपी के एक ढाबे से पत्नी सोनम मिली। जांच में सामने आया कि पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची थी। और राजा की हत्या की थी।

जांच के मुताबिक, सोनम ने 23 मई को ही पति की हत्या करवा दी, ताकि वह अपने प्रेमी के साथ आगे जिंदगी बिता सके। 2 जून को शव मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सोनम को एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी फैला दी और सोशल मीडिया से लेकर हर जगह यह मामला चर्चा में रहा था।

Indore news, Raja Raghuvanshi, Indore Raja Raghuvanshi Murder Case latest Update, Indore Raja Murder Case Update, Sonam Raghuvanshi, Raja Raghuvanshi Murder Case, Indore News, Shillong Police, honeymoon Murder, Shillong Court, raja murder case two accused acquitted Honeymoon Raja murder case | Raja murder case evidence

Leave A Reply

Your email address will not be published.