Raja Raghuvanshi Murder Case: गाजीपुर से पटना… पुलिस कस्टडी में कैसी रही ‘बेवफा’ सोनम की रात?
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी को गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे मेघालय पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया है.
पुलिस कस्टडी में कैसी रही सोनम की रात?
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी का नाम इस समय देश भर में चर्चाओं में हैं. शिलांग में हनीमून मनाने गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के मर्डर के आरोप में पत्नी सोनम को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में सोनम समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मेघालय पुलिस ने सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार किया है, जिसे लेकर 9 जून की देर रात पुलिस पटना पहुंची.
गाजीपुर से पटना
मेघालय पुलिस ने इंदौर की सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से गिरफ्तार किया. इसके बाद उसका मेडिकल कराने बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने मेघालय पुलिस को सोनम की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा है.