रातू अंचल में 5.19 एकड़ जमीन की गड़बड़ी मामले में रांची डीसी ने दिया जांच का आदेश

0

 

Ranchi: रांची डीसी ने रातू आंचल में 5.19 एकड़ जमीन की गड़बड़ी मामले में जांच का आदेश दिया है. जिला प्रशासन को जानकारी मिली कि रातू अंचल में 5.19 एकड़ जमीन जो वन भूमि का है उसे जनरल प्लॉट बना दिया गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने अनुमंडल पदाधिकारी को जांच का आदेश दिया है और जल्द से जल्द इस मामले की रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है. जिला प्रशासन जमीन की गड़बड़ी मामले को लेकर सतर्क है और मामले की जानकारी मिलने के बाद लगातार कार्रवाई कर रही है.

बता दें कि अब एक नया आरोप कांके सीओ जय कुमार राम पर लगा है. इस बार आरोप कांके अंचल के पिठौरिया के रहने वाले मुस्तफा अंसारी ने लगाया है. उन्होंने रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री को शिकायत पत्र सौंपा है. शिकायत में मुस्तफा अंसारी ने कहा है कि सीईओ जयकुमार राम ने स्वार्थवश दोहरी जमाबंदी की है. शिकायत को रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने काफी गंभीरता से लिया है और पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया है. जारी पत्र में रांची डीसी ने जांच का जिम्मा रांची एसडीएम को दिया है. रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जारी पत्र में कहा है कि इस मामले को प्राथमिकता देते हुए इसकी जांच एक सप्ताह में पूरी कर स्पष्ट मंतव्य रांची एसडीम रांची डीसी को सौंपे. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.