5 रुपए का रिचार्ज…और उड़ गए लाखों ? Darbhanga Police ने किया खुलासा, DSP की खास सलाह, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
प्रभाष रंजन, दरभंगा। राज्य में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब सरकारी विभागों के नाम पर फर्जी कॉल कर आम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इसे लेकर दरभंगा पुलिस ने आम जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाया है।
SSP के निर्देश पर साइबर डीएसपी ने दी अहम जानकारी
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलरेड्डी के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी सह डीएसपी राहुल कुमार ने बताया कि हाल के महीनों में साइबर ठगों ने नया तरीका अपनाया है। ठग अब बिजली विभाग या अन्य सरकारी कर्मचारी बनकर फोन करते हैं और उपभोक्ताओं को झांसा देते हैं।
ऐसे देते हैं साइबर अपराधी झांसा
-
कॉल करके कहते हैं, “आपका मीटर अपडेट नहीं है“
-
फिर बोलते हैं, “5 या 10 रुपये से रिचार्ज करें“
-
विश्वास में लेने के बाद भेजते हैं एक एप्लिकेशन लिंक
-
जैसे ही व्यक्ति ऐप इंस्टॉल करता है, ठग मोबाइल का पूरा नियंत्रण ले लेते हैं
-
इसके बाद चुपचाप बैंक खाते से रुपए निकाल लेते हैं
सावधान रहें, तुरंत करें ये काम
-
कोई भी कॉल पर सरकारी कर्मचारी का दावा करें तो सीधे संबंधित विभाग जाएं
-
किसी भी अनजान लिंक या ऐप को इंस्टॉल न करें
-
किसी के कहने पर रिमोट एक्सेस ऐप जैसे AnyDesk, QuickSupport न चलाएं
-
यदि संदेह हो तो डायल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं
-
स्थानीय थाना को तुरंत सूचना दें
पुलिस का संदेश: जागरूक रहें, सतर्क रहें
डीएसपी राहुल कुमार ने कहा, “साइबर अपराधी लगातार तरकीब बदल रहे हैं। ऐसे में लोगों को हर हाल में सतर्क रहने की जरूरत है। पुलिस हमेशा लोगों की सहायता को तैयार है। जागरूक रहना ही सबसे बड़ा बचाव है।”