मध्यप्रदेश वन विभाग में फेरबदल: 28 आईएफएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डीएफओ बदले

0



MP IFS Transfer List: भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव किया गया है।

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 28 वरिष्ठ अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश के तहत प्रधान मुख्य वन संरक्षक से लेकर वनमंडलाधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं।

विभाष ठाकुर अनुसंधान तो अमित दुबे मुख्यालय ट्रांसफर

आईएफएस अधिकारियों में मुख्य रूप से विभाष कुमार ठाकुर को प्रधान मुख्य वन संरक्षक से अब अनुसंधान एवं विस्तार मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गइ है। जबकि अमित कुमार दुबे संजय टाइगर रिजर्व सीधी से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मुख्यालय में नियुक्त किए गए हैं।

इन जिलो के सीसीएफ, सीएफ भी बदलें

जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल और उज्जैन जैसे महत्वपूर्ण वन मंडलों में मुख्य वन संरक्षक (CCF) और वन संरक्षक (CF) स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

टाइगर रिजर्व क्षेत्र के उप संचालक में बदलाव

प्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अधिकारियों में भी बदलाव किया है। जिसमें कान्हा टाइगर रिजर्व, पेंच टाइगर रिजर्व और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

देखें एमपी IFS ट्रांसफर लिस्ट…

ये भी पढ़ें: एमपी आईएएस प्रमोशन ट्रांसफर न्यूज: एम. सेलवेन्द्रन को कार्मिक विभाग पीएस बनाया, संजय कुमार को श्रम विभाग की कमान

एमपी IFS अधिकारियों की लिस्ट

क्रमांक  अधिकारी का नाम और बैंच वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 विभाष कुमार ठाकुर (1990) PCCF संरक्षण, भोपाल PCCF (अनुसंधान एवं विस्तार) भोपाल
2 अमित कुमार दुबे (2001) APCCF/क्षेत्र संचालक, संजय टाइगर रिजर्व APCCF (संरक्षण), मुख्यालय भोपाल
3 प्रफुलनीरज जी. फुलझेले (2004) CCF, राज्य लघु वनोपज संघ, भोपाल CCF, राज्य वन विकास निगम, भोपाल
4 मस्तराम बघेल (2007) CCF, उज्जैन वृत्त CCF, जबलपुर वृत्त
5 कमल अरोरा (2008) वन संरक्षक (CF), जबलपुर वृत्त वन संरक्षक (CF), छिंदवाड़ा वृत्त
6 मधु व्ही. राज (2009) वन संरक्षक (CF), छिंदवाड़ा वृत्त वन संरक्षक (CF), बैतूल वृत्त
7 आलोक पाठक (2009) CF, राज्य वन विकास निगम CF, उज्जैन वृत्त
8 बासु कन्नौजिया (2010) CF, बैतूल वृत्त CF, खण्डवा वृत्त
9 क्षितिज कुमार (2012) CF, कार्य आयोजना एवं OSD वन विभाग CF, भोपाल वृत्त
10 विपिन कुमार पटेल (2013) DFO, अनूपपुर DFO, कार्य आयोजना इकाई, जबलपुर
11 प्रदीप मिश्रा (2013) DFO, इन्दौर DFO, कार्य आयोजना इकाई, बैतूल
12 अब्दुल अलीम अंसारी (2013) DFO, नौरादेही (वन्यप्राणी) DFO, कार्य आयोजना इकाई, सिवनी
13 नरेश कुमार दोहरे (2013) DFO, रतलाम उप वन संरक्षक, मुख्यालय भोपाल
14 प्रकाश कुमार वर्मा (2014) उप संचालक, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उप संचालक, कान्हा टाइगर रिजर्व
15 अनिल चौपड़ा (2014) DFO, हरदा उप वन संरक्षक, मुख्यालय भोपाल
16 पुनीत गोयल (2015) उप संचालक, कान्हा टाइगर रिजर्व उप संचालक, पेंच टाइगर रिजर्व
17 अंकित पाण्डेय (2016) DFO, ग्वालियर OSD, म.प्र. शासन वन विभाग
18 गौरव शर्मा (2016) DFO, कटनी DFO, नर्मदापुरम
19 पुनीत सोनकर (2017) DFO, डिण्डोरी DFO, जबलपुर
20 अशोक सोलंकी (2017) उप वन संरक्षक, मुख्यालय भोपाल DFO, डिण्डोरी
21 रजनीश कुमार सिंह (2017) उप संचालक, पेंच टाइगर रिजर्व DFO, नौरादेही (वन्यप्राणी)
22 गर्वित गंगवार (2018) DFO, उत्तर पन्ना DFO, कटनी
23 मयंक गुर्जर (2018) DFO, नर्मदापुरम उप वन संरक्षक, मुख्यालय भोपाल
24 स्वरूप दीक्षित (2018) उप वन संरक्षक, ईको पर्यटन बोर्ड DFO, पूर्व छिंदवाड़ा
25 रिषी मिश्रा (2018) DFO, जबलपुर DFO, छतरपुर
26 सर्वेश सोनवानी (2019) DFO, छत्तरपुर DFO, जनसंपर्क एवं विक्रय डिपो, दिल्ली
27 डेविड वी. चनाप (2021) उप वन संरक्षक, वन विकास निगम DFO, अनूपपुर
28 अरिहंत कोचर (2021) DFO, दक्षिण बालाघाट DFO, दक्षिण बैतूल

ये भी पढ़ें: MP आईपीएस ट्रांसफर-प्रमोशन न्यूज: नए साल में आशुतोष रॉय बने विशेष महानिदेशक, बड़े पैमाने पर कई अधिकारी प्रमोट

Leave A Reply

Your email address will not be published.