Rewa Congress Nyay Satyagraha: 12 अगस्त को, एक मंच पर होंगे 27 विधायक, कांग्रेस ने कहा-सरकारी विभागों में करप्शन और लूट


हाइलाइट्स

  • रीवा में कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह 12 अगस्त को
  • कांग्रेस के 27 विधायक होंगे एक ही मंच पर
  • बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार और लूट का आरोप

Rewa Congress Nyay Satyagraha: कांग्रेस 12 अगस्त को न्याय सत्याग्रह नाम से बड़ा आयोजन करने जा रही है। उसका आरोप है कि बीजेपी सरकार प्रदेश में 22 साल से सत्ता में काबिज है और वह किसान, मजदूर, युवा और व्यापारियों की समस्याओं को हल करने में विफल रही है। रीवा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में यह कार्यक्रम मंगलवार को सुबह 11 बजे से पद्मधर पार्क में होगा। जिसमें प्रदेशभर से करीब 27 विधायक शामिल होंगे।

कांग्रेस ने कहा-प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पूरे प्रदेश और रीवा जिले में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और लूट-मार हो रही है। किसान खाद और आवारा पशुओं से परेशान हैं। महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि बिजली विभाग की मनमानी और भारी-भरकम बिलों से आमजन त्रस्त है।

सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा और रीवा कांग्रेसअध्यक्ष राजेंद्र शर्मा मीडिया को ‘न्याय सत्याग्रह’ की जानकारी देते हुए। ।

सरकार फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जनता की आवाज उठाने वालों पर बीजेपी सरकार फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है, वहीं कर्ज पर कर्ज लेकर जनता को आर्थिक संकट में डाल रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि बीजेपी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष किया जाए। यह जानकारी सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा और कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा मीडिया को दी।

ये भी पढ़ें: Anwar kadri Case: लव जिहाद फंडिंग केस में आरोपी पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी पर संकट, संभागायुक्त ने जारी किया नोटिस

Independence Day Blast PlanningIndependence Day Blast Planning

Independence Day Blast Planning MP: पंजाब के जालंधर में ग्रेनेड धमाके करने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। ये बदमाश 15 अगस्त को मध्यप्रदेश और दिल्ली में धमाके करने की फिराक में थे। पुलिस ने 3 नाबालिग सहित 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।



Leave a Comment