बिलासपुर में ज्वेलरी व्यापारी से लूट: कट्टे की नोक पर वारदात, फायरिंग कर बदमाश फरार, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

0


CG Bilaspur Jewellery Robbery: बिलासपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया और कट्टे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया।

घटना राजकिशोर नगर स्थित महावीर सिटी के पास हुई। बदमाशों ने पहले व्यापारी को रोका, फिर हथियार दिखाकर लूटपाट की। विरोध करने पर हमलावरों ने फायरिंग की और हथियार से सिर पर हमला कर संतोष तिवारी को घायल कर दिया।

ज्वेलरी से भरा बैग और कार लेकर फरार

हमलावर व्यापारी की कार और ज्वेलरी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद वे अपनी वैन और बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: मोहन भागवत बोले- हिंदू 3 बच्चे पैदा करें: भारत का मुस्लिम हिंदू, घर वापसी करानी है, जातिवाद मिटाना होगा, UGC किसी के खिलाफ नहीं

jewellery businessmen
CCTV Footage

यह भी पढ़ें: UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में प्रमुख सचिव वन पर्यावरण अनिल कुमार 3 हटाए गए, पंचायती राज विभाग संभालते रहेंगे

घायल व्यापारी अस्पताल में भर्ती

बता दें की हमले में घायल संतोष तिवारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, उनकी हालत के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। 

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 17 February: ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप से बाहर, जिम्बाब्वे सुपर 8 में पहुंचा, तारिक रहमान ने बांग्लादेश के PM के तौर पर ली शपथ

CRIME VEHICAL

पुलिस ने की नाकेबंदी, तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। सरकंडा थाना पुलिस और विशेष टीम आरोपियों की खोज में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: बिलासपुर में ज्वेलरी व्यापारी से लूट: कट्टे की नोक पर वारदात, फायरिंग कर बदमाश फरार, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

POLICE INVESTIGATION

Leave A Reply

Your email address will not be published.