Sai Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक में निर्णय शिक्षा की गुणवत्‍ता बढ़ाने चलेगा CG में अभियान, पालकों की भी भागीदारी

0


CG Cabinet Meeting 2025: छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक मंत्रालय नवा रायपुर में हुई। इस बैठक में किसानों, गरीबों और उद्योगों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

बैठक में आगामी खरीफ सीजन के लिए खाद और बीज (CG Cabinet Meeting 2025) की उपलब्धता और तैयारियों की समीक्षा भी की गई। सरकार यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है कि किसानों को समय पर जरूरी संसाधन मिल सकें।

शिक्षा के क्षेत्र में लिया बड़ा फैसला

मंत्रालय में जारी साय कैबिनेट की बैठक खत्‍म हो गई। बैठक के बाद कैबिनेट में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी। इस दौरान उन्‍होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में अहम फैसले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान प्रदेश में चलाया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए काम होगा। पालकों के साथ समन्वय बनाने का काम होगा। PTM के माध्यम से अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

अतिशेष धान की नीलामी दरों को मिल सकती है मंजूरी

इस साल खरीदे गए धान में से जो अतिशेष स्टॉक है, उसकी नीलामी से संबंधित दरों पर भी कैबिनेट में फैसला लिया जा सकता है। यह फैसला राज्य की खाद्य नीति और भंडारण रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा

कैबिनेट में कई विभागों से आए प्रस्तावों को मंजूरी (CG Cabinet Meeting 2025) मिलने की संभावना है। इनमें सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास से जुड़े विषयों पर खास ध्यान दिया जा सकता है।

CM साय का आज का पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिनभर कार्यक्रम में व्‍यस्त रहेंगे। कैबिनेट बैठक के बाद दोपहर 2:00 से 3:45 बजे तक विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे, जिसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति और कार्यान्वयन पर नजर डाली जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आज कैबिनेट की बैठक: महानदी भवन में सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी मीटिंग, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री नवा रायपुर में स्थित छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। यह संग्रहालय राज्य की आदिवासी संस्कृति और धरोहरों को सहेजने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराकर देंगे देशप्रेम का संदेश

शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री मरीन ड्राइव रायपुर में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशप्रेम और एकता का संदेश देंगे।

ये खबर भी पढ़ें: CG Pre Monsoon 2025: दक्षिण छत्‍तीसगढ़ में प्री-मानूसन की गतिविधियां तेज, पांच दिन आंधी और बारिश के भी आसार

हमारे पेज को फॉलों करें…. 

हमारे ‘X’ पेज से जुड़ें

हमारे Facebook पेज से जुड़ें Sai Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक में निर्णय शिक्षा की गुणवत्‍ता बढ़ाने चलेगा CG में अभियान, पालकों की भी भागीदारी

हमारे Instagram पेज से जुड़ें Sai Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक में निर्णय शिक्षा की गुणवत्‍ता बढ़ाने चलेगा CG में अभियान, पालकों की भी भागीदारी

https://www.instagram.com/bansalnewsmpcg?igsh=MWl2NW40bHdvYXlhOA==

हमारे Youtube Channel से जुड़ें Sai Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक में निर्णय शिक्षा की गुणवत्‍ता बढ़ाने चलेगा CG में अभियान, पालकों की भी भागीदारी

हमारे WhatsApp Channel पेज से जुड़ें Sai Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक में निर्णय शिक्षा की गुणवत्‍ता बढ़ाने चलेगा CG में अभियान, पालकों की भी भागीदारी

The post Sai Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक में निर्णय शिक्षा की गुणवत्‍ता बढ़ाने चलेगा CG में अभियान, पालकों की भी भागीदारी appeared first on Bansal news.



Leave A Reply

Your email address will not be published.