Samastipur News : समस्तीपुर में शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, जानें क्या है वजह?

0

Samastipur News : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के वरुण रसलपुर वार्ड-8 में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 20 वर्षीय अंशु कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी दो महीने पहले वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र के शिव नगर गांव निवासी विकास कुमार के साथ हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही सरायरंजन थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया गया है कि मृतका के पिता की मौत हो चुकी है। घर में एक बूढी मां के अलावा कोई भी नहीं है।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अंशु की शादी 2 महीने पहले वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र के शिव नगर गांव निवासी विकास कुमार के साथ हुई थी। शादी के 5 दिनों बाद वह अपने ससुराल से मायके वापस लौट आई। जिसके बाद से यह लगातार यहीं थी। ससुराल के लोग यहां नहीं आते थे, जिस कारण से वह नाराज रहती थी।

पड़ोसियों का कहना है कि इसके ससुराल वाले इससे ठीक से बात नहीं कर रहे थे। पति से भी इसकी बात नहीं होती थी। जिसको लेकर अंशु ने घर के छप्पर से दुपट्टा के सहारे लटक कर जान दे दी। जब इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो गांव के लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई ।

इस मामले में एएसपी संजय पांडे ने बताया कि विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दी है। घटना के पीछे की वजह परिवारिक कलह बतायी गयी है। लड़की की शादी महज दो महीने पहले हुई थी। पुलिस में शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं मिला है, क्योंकि मृतक के परिवार में सिर्फ एक बूढी मां है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.