जुलाई महीने में शनि और बुध बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय; खुल जाएगी सोई हुई किस्मत

0

ज्योतिष | जुलाई के महीने में न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाने जाने वाले शनि देव (Shani Dev) अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. शनि के वक्री चाल चलने की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. शनि के साथ- साथ बुध ग्रह भी अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं. ऐसे में दोनों ही ग्रहों के वक्री होने की वजह से तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनि और बुध

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध और शनि दोनों का ही चाल में बदलाव करना काफी अच्छा साबित होगा. शनि देव आपकी राशि के 11वें भाव पर वक्री होने जा रहे हैं, बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे स्थान पर उल्टी चाल चलेंगे ऐसे में आपको काम- कारोबार में जबरदस्त सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. नौकरी पेशा लोगों को भी प्रमोशन मिलने वाला है, साथ ही व्यावसायिक दृष्टि से समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों पर शनि और बुध दोनों ही ग्रह मेहरबान होने वाले हैं. शनि देव आपकी राशि के कर्म भाव पर तो बुध ग्रह 12वे भाव में वक्री चाल से चलने वाले हैं. इस समय आपको काम और कारोबार में विशेष सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है. आप धन की बचत करने में भी कामयाब रहेंगे, व्यापारियों को भी धन लाभ होगा. करियर के क्षेत्र में आपको कोई बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं.

कर्क राशि: शनि और बुध ग्रह का उल्टी चाल चलना इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू कर देगा. शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर तो बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री होने जा रहे हैं. इस समय आपको किस्मत का पूरा- पूरा सहयोग मिलने वाला है, आपके सभी रुके हुए काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. छात्रों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है, प्रतियोगी परीक्षा में आपको बढ़िया परिणाम मिलने वाले हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Dailynews7 इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.