दिग्विजय सिंह को देखकर स्टेज से नीचे उतरे ज्योतिरादित्य सिंधिया, हाथ पकड़कर ले जाने का VIDEO आया सामने
MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जैसे ही पूर्व CM दिग्विजय सिंह को देखा तो वह स्टेज से नीचे उतर आए. उन्होंने अभिवादन किया और दिग्विजय सिंह का हाथ पकड़कर उन्हें मंच तक ले गए.
दिग्विजय सिंह को देख मंच से उतरे सिंधिया
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो प्रदेश की राजनीति में शिष्टाचार का बखान कर रही है. एक निजी कार्यक्रम में जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व CM दिग्विजय सिंह आमने-सामने आए तो सिंधिया मंच से नीचे उतर गए. उन्होंने पूर्व CM दिग्विजय सिंह का अभिवादन किया और उनका हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज पर ले गए.
भोपाल | पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को देखकर मंच से BJP नेता उतरेज्योतिरादित्य सिंधिया, हाथ पकड़कर ले गए#MadhyaPradesh #Bhopal #Congress #BJP #DigvijaySingh @JM_Scindia pic.twitter.com/oXQR4abBCZ
— Vistaar News (@VistaarNews) August 8, 2025
अपडेट जारी है…