एमपी में छाया कोहरा: शीतलहर से ठिठुरा ग्वालियर-चंबल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन में मध्यम कोहरा, संडे कोल्ड डे अलर्ट

0


MP Weather Update 3 January 2026: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। 

मध्यप्रदेश में पिछले एक सप्ताह से एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पासआउट हो चुका है, जिस वजह से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में कोहरा बढ़ गया है। शनिवार सुबह ग्वालियर-चंबल में घना कोहरा छाया रहा। मध्य क्षेत्र के भोपाल, इंदौर, उज्जैन में मध्यम कोहरा छाया रहा। हालांकि, दोपहर बाद कोहरा कम हो गया। (MP Weather 3 January 2026)

2 से 3°C तक तापमान गिरने के आसार

भोपाल मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के मुता​बिक, रविवार सुबह तक ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में कोल्ड डे रहेगा। कोहरे का यह असर अगले और कुछ दिन रहेगा। जिससे मध्य, उत्तर और पूर्व के हिस्सो में कोहरा छाया रहेगा। हालांकि, कुछ-कुछ क्षेत्रों में कोहरा छंटता रहेगा और मौसम साफ होने लगेगा, जिसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरने के आसार है।

कहीं भारी गिरावट, कहीं सामान्य से ज्यादा

पिछले 24 घंटों के विश्लेषण से पता चलता है कि उज्जैन और भोपाल संभागों में पारा तेजी से नीचे गिरा है। उज्जैन संभाग में 4.4°C की भारी गिरावट देखी गई, जबकि भोपाल और सागर संभाग में यह 3.0°C से 3.6°C तक लुढ़का। ग्वालियर और चंबल संभाग में दिन का तापमान सामान्य से लगभग 3°C कम बना हुआ है।

शहडोल में रातें गर्म, ग्वालियर में ठंड

शहडोल संभाग में रातें अभी भी सामान्य से 6.0°C तक अधिक गर्म हैं, लेकिन ग्वालियर संभाग में रात के तापमान में 2.1°C की कमी आई है, जिससे वहां रात की ठंड बढ़ गई है।

पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा शहर

पचमढ़ी वर्तमान में प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। कल्याणपुर (शहडोल) में रात का तापमान सामान्य से अधिक होने के बावजूद यह टॉप-5 ठंडे शहरों की सूची में शामिल है।

प्रदेश के 5 सबसे ठंडे शहर

शहर (जिला) न्यूनतम तापमान (°C)
पचमढ़ी (नर्मदापुरम) 5.6
शिवपुरी 6.0
दतिया 6.6
ग्वालियर 7.7
कल्याणपुर (शहडोल) 8.1

एमपी में मौसम का फोरकास्ट-अलर्ट

वैधता: 3 जनवरी 2026 सुबह 8:30 बजे से 4 जनवरी 2026 सुबह 8:30 बजे तक।

जानें कहां-कैसा रहेगा मौसम ?

क्रम चेतावनी का प्रकार स्थानिक वितरण संबंधित जिले
1 अति घना कोहरा, शीत दिन कहीं-कहीं ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी
2 घना कोहरा कहीं-कहीं मुरैना, श्योपुरकलां
3 घना कोहरा कहीं-कहीं शिवपुरी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर
4 मध्यम कोहरा कहीं-कहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, दमोह, सागर, मैहर

वैधता: 4 जनवरी 2026 सुबह 8:30 बजे से 5 जनवरी 2026 सुबह 8:30 बजे तक

4 Jan 2026 MP Map (2)

जानें कहां-कैसा रहेगा मौसम ?

क्रम चेतावनी का प्रकार स्थानिक वितरण संबंधित जिले
1 घना कोहरा कहीं-कहीं भोपाल, रायसेन, राजगढ़, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी
2 मध्यम कोहरा कहीं-कहीं विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, सागर, मैहर

वैधता: 5 जनवरी 2026 सुबह 8:30 बजे से 6 जनवरी 2026 सुबह 8:30 बजे तक

5 Jan 2026 MP Map (2)

जानें कहां-कैसा रहेगा मौसम ?

क्रम चेतावनी का प्रकार स्थानिक वितरण संबंधित जिले
1 घना कोहरा कहीं-कहीं शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़
2 मध्यम कोहरा कहीं-कहीं निवाड़ी, सिंगरौली, सीधी, मैहर

वैधता: 6 जनवरी 2026 सुबह 8:30 बजे से 7 जनवरी 2026 सुबह 8:30 बजे तक

6 Jan 2026 MP Map (2)

जानें कहां-कैसा रहेगा मौसम ?

क्रम चेतावनी का प्रकार स्थानिक वितरण संबंधित जिले
1 घना कोहरा कहीं-कहीं शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी
2 मध्यम कोहरा कहीं-कहीं सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज

वैधता: 7 जनवरी 2026 सुबह 8:30 बजे से 8 जनवरी 2026 सुबह 8:30 बजे तक

7 Jan 2026 MP Map

Leave A Reply

Your email address will not be published.