Shivpuri Karera Crime News: करैरा में कोर्ट जाते समय रास्ते में वकील की गोली मार कर हत्या, अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर मौत
Shivpuri Karera Crime News: शिवपुरी के करैरा से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां करैरा सिविल कोर्ट जाते समय वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सक्सेना कोर्ट जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
घटना के बाद जानकारी पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार कोर्ट शहर से करीब 4 से 5 किमी दूर है और यहां का रास्ता सुनसान होने पर घटना को अंजाम दिया है।
हत्या की वजह का खुलासा नहीं
मृतक वकील का नाम संजय सक्सेना है, जो घिरियाली मोहल्ला पुराना बाजार के रहने वाले थे। वारदात करेरा इलाके के किले के पीछे आनंद सागर मंदिर के पास सिद्धन रोड पर हुई। अभी हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है कि हमलावर कौन थे।
दूसरे वकील ने देखा पहुंचाया अस्पताल
गोली मारने के कुछ देर बाद उसी रोड से गुजर रहे एक दूसरे वकील ने संजय सक्सेना को देखा। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने वकील संजय सक्सेना को मृत घोषित कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें: एमपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, छाएंगे बादल और बढ़ेगी ठिठुरन, खंडवा सबसे गर्म, पचमढ़ी-कटनी में रातें ठंडी, जानें IMD अपडेट
परिजन को जमीनी विवाद में हत्या की आशंका
एडवोकेट संजय सक्सेना के परिजन ने पुलिस को बताया कि उनका कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था। परिजन ने जमीनी विवाद में ही 4 लोगों पर हत्या की आशंका जताई है।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर:मनीष सिंह ने फिर संभाली जनसंपर्क की कमान, इंदौर कलेक्टर-मेट्रो MD के रूप में दे चुके हैं सेवाएं
SP बोले-ये प्री प्लान मर्डर, जल्द आरोपियों तक पहुंचेंगे
शिवपुरी में एडवोकेट संजय सक्सेना हत्याकांड पर SP अमन सिंह राठौड़ का बयान- ये प्री प्लान मर्डर, आरोपियों तक जल्द पहुंचेंगे#ShivpuriNews#MPNews#CrimeNews#MurderCase#BreakingNews#PoliceUpdate#IndiaNews#LawyerMurder@DGP_MP@MPPoliceDepttpic.twitter.com/yljS7pynoY
— Bansal News Digital (@BansalNews_) February 14, 2026
एडवोकेट संजय सक्सेना हत्याकांड पर शिवपुरी SP अमन सिंह राठौड़ ने कहा कि कोर्ट जाते वक्त अज्ञात आरोपियों ने गोली मारकर हत्या की है। वरिष्ठ अधिवक्तागण से बात हुई है। ये एक प्री प्लान मर्डर है जो हमेशा किसी मोटिव के लिए किया जाता है। हम टेक्निकल एंगल पर काम कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम और दूसरे थाना प्रभारियों को भी बुलाया है। सबको टास्क बांटे हैं जिन पर हम काम कर रहे हैं। कोशिश करेंगे कि बहुत जल्द हम आरोपियों को पकड़ें। न्यायालय परिसर में सुरक्षा के लिए SAF जवान तैनात होंगे।