Shivpuri News: रिटायर्ड DSP को रस्सी से बांधा, रिटायरमेंट के पैसों के लिए पत्नी और बेटों से विवाद, ATM कार्ड-मोबाइल छीना

0


Shivpuri Retired DSP assault Money Dispute case Video Viral: मध्य प्रदेश के शिवपुरी से रिटायर्ड पुलिस अधिकारी से मारपीट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 62 वर्षीय रिटायर्ड डीएसपी प्रतिपाल सिंह यादव के साथ उनकी पत्नी और बेटों ने मिलकर मारपीट की। यहां पारिवारिक विवाद और रिटायरमेंट के पैसों के विवाद में पहले तो उन्हें पीटा गया, फिर पैर रस्सी से बांधकर जमीन पर घसीटा गया। इस दौरान एक बेटा उनके सीने पर बैठ गया और दूसरा पैर पकड़कर घसीटने लगा। पड़ोसियों ने विरोध किया तो परिजन रिटायर्ड डीएसपी का मोबाइल और एटीएम कार्ड छीनकर वहां से फरार हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें साफ देखी जा सकती हैं। फिलहाल मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।

खबर अपडेट हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.