चंडीगढ़ में गूंज रहीं सायरन की आवाजें, लोगों को घरों में रहने की दी गई हिदायत

0

 

जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान की सीमाओं पर बीती रात पाकिस्तान के अटैक के बाद से देश की सेना और अन्य सुरक्षाबल अलर्ट मोड पर हैं। वहीं चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह एयरफोर्स स्टेशन से हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। शहर में सायरन की आवाजें गूंज रही हैं। प्रशासन ने लोगों से घर में रहने की अपील की है।

Read Also: जम्मू कश्मीर: BSF ने सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नाकाम की घुसपैठ की बड़ी कोशिश

चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “एयरफोर्स स्टेशन से संभावित हमले की चेतावनी मिली है। सायरन बजाए जा रहे हैं। सभी को घरों के अंदर रहने और बालकनी से दूर रहने की सलाह दी गई है।” यह घटनाक्रम भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के कई शहरों में चेतावनी का सायरन बजा है। वहीं चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों से घर में ही रहने की हिदायत दी है। गौरतलब है, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान की सीमाओं पर बीती रात पाकिस्तान की ओर किए हमले का जवाब भारतीय सेना ने बहुत ही बहादुरी से दिया है और उनके सभी हमले नाकाम किए। इसके साथ ही उनके ड्रोन और फाइटर प्लेन भी ध्वस्त कर दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.