सीर गोवर्धनपुर में विकराल हुई सीवर समस्या, सपा कार्यकर्ताओं ने गंदे पानी में चलकर जताया विरोध

0


वाराणसी। संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा के पीछे सीर गोवर्धनपुर की नरेगा कॉलोनी में सीवर की समस्या विकराल हो गई है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के युवजन सभा के प्रदेश महासचिव अजय फौजी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गंदे पानी में चलकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके जरिये क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवर समस्या के प्रति प्रशासन की उदासीनता को उजागर करने का प्रयास किया। 

सीर गोवर्धनपुर में विकराल हुई सीवर समस्या, सपा कार्यकर्ताओं ने गंदे पानी में चलकर जताया विरोध

अजय फौजी ने बताया कि नरेगा कॉलोनी में कई महीनों से सीवर की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस मुद्दे पर पहले भी अधिकारियों की एक टीम ने क्षेत्र का दौरा किया था और छह महीने में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। हालांकि, अभी तक सीवर निर्माण का कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “यह रास्ता कॉलोनी का मुख्य मार्ग है, जिससे बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य लोग रोजाना गुजरते हैं। पास में स्कूल भी है, लेकिन प्रशासन इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा।”

सीर गोवर्धनपुर में विकराल हुई सीवर समस्या, सपा कार्यकर्ताओं ने गंदे पानी में चलकर जताया विरोध

स्थानीय निवासियों ने भी अपनी परेशानी साझा की। एक नागरिक ने बताया, “गंदे पानी के कारण न केवल इंसानों, बल्कि मवेशियों को भी परेशानी हो रही है। मेरे तीन मवेशी इस कारण बीमार पड़ गए हैं और उन्हें डॉक्टर को दिखाना पड़ रहा है। लेकिन हमारी शिकायतों की कोई सुनवाई नहीं हो रही।” सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

सीर गोवर्धनपुर में विकराल हुई सीवर समस्या, सपा कार्यकर्ताओं ने गंदे पानी में चलकर जताया विरोध








Leave A Reply

Your email address will not be published.