बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा स्थानीय निकाय के शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा 2025 तृतीय चरण के आयोजन के संबंध में सूचना जारी कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार सक्षमता परीक्षा 2025 तृतीय चरण की परीक्षा CBT के माध्यम से दिनांक 23 जुलाई 2025 से 25 जुलाई 2025 तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के संबंध में अलग से नोटिस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
अगली नोटिस BSEB STET की जारी होगी
सक्षमता परीक्षा 2025 चौथे और पांचवें चरण के लिए 12 जुलाई से 25 जुलाई तक आवेदन लिए जाएंगे इसके तुरंत बाद BSEB STET के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
जानिए आवेदन प्रक्रिया और अन्य डिटेल्स
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरु होने जा रही है। बिहार चौथे चरण शिक्षक भर्ती परीक्षा BPSC TRE 4 EXAM से पहले ही BSEB STET परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जल्द जारी होगा एग्जाम शेड्यूल
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा एसटीईटी परीक्षा ऑनलाइन CBT मोड में आयोजित की जाएगी। सभी विषयों की परीक्षा अलग अलग दिन अलग पाली में आयोजित किए जाएंगे।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा पिछली बार की तरह इस बार भी एसटीईटी परीक्षा ऑनलाइन CBT मोड में आयोजित की जाएगी। जिसके लिए जल्द ही विज्ञापन जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु होगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
कहा से करना होगा ऑनलाइन आवेदन
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन ऑनलाइन ही लिए जाएंगे अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
क्या है ऑनलाइन आवेदन की संभावित तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 10 जुलाई 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 25 जुलाई 2025
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा होने की तिथि: 25 जुलाई 2025
ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 30 जुलाई 2025
परीक्षा तिथि: 10 अगस्त से शुरु परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी
TRE 4 से पहले होगी BIHAR STET परीक्षा
बिहार चौथे चरण शिक्षक भर्ती BPSC TRE 4 से पहले BSEB STET 2025 परीक्षा के आयोजन कराए जाने की तैयारी है जिसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB को बिहार शिक्षा विभाग द्वारा हरी झंडी मिलने का इंतजार है बिहार शिक्षा विभाग द्वारा दिशा निर्देश मिलते ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB द्वारा BSEB STET 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।