रायपुर में सनी लियोनी का प्रोग्राम कैंसिल: रामा वर्ल्ड में होने वाली थी नाइट डीजे पार्टी, जानें आयोजकों के क्यों लिया फैसला
Raipur Sunny Leone Event Cancel: राजधानी रायपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस Sunny Leone का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। 22 फरवरी को रामा वर्ल्ड में आयोजित होने वाली नाइट डीजे पार्टी को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने विरोध जताया था, जिसके बाद आयोजकों ने प्रोग्राम कैंसिल करने का फैसला लिया है।
प्रोग्राम की नहीं ली गई थी मंजूरी
जानकारी के मुताबिक, इवेंट को लेकर आवश्यक प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी। इसकी पुष्टि रायपुर मध्य के एडिशनल डीसीपी ने की और कहा इस कार्यक्रम के लिए पुलिस से कोई अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी।
देखें, सनी लियोनी के परफॉरमेंस की तस्वीरें
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/raipur-sunny-leone-event-cancel-2026-02-14-13-14-10.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/raipur-sunny-leone-event-cancel-2026-02-14-13-14-43.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/raipur-sunny-leone-event-cancel-2026-02-14-13-15-04.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/raipur-sunny-leone-event-cancel-2026-02-14-13-18-11.jpg)
आयोजकों ने कार्यक्रम किया कैंसिल
पुलिस प्रशासन ने कहा, बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इधर, विरोध और अनुमति संबंधी स्थिति स्पष्ट होने के बाद आयोजकों ने कार्यक्रम निरस्त कर दिया है।
बजरंग दल ने किया था कड़ा विरोध
बजरंग दल के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इवेंट ऑर्गनाइजर को चेतावनी दी थी। मीडिया से बात करते हुए वाधवानी ने कहा था कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। ऐसी पवित्र भूमि पर हम ऐसा आयोजन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिससे छत्तीसगढ़ का माहौल खराब हुआ है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/vadhvani-2026-02-14-13-39-05.jpg)
बजरंग दल के नेता विजेंद्र वर्मा ने कहा था कि इस तरह के कार्यक्रम से सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को ठेस पहुंचती है। संगठन का आरोप था कि ऐसे आयोजनों से युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, यदि कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा और किसी भी अव्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ये भी पढ़ें: राजनांदगांव में चार्ली गैंग का भंडाफोड़: 7 बदमाश गिरफ्तार, 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टे और 1 जिंदा कारतूस जब्त