भोपाल में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत: बाथरूम में मिला शव, पास पड़ी थी एसिड बॉटल, चार महीने पहले लिया था एडमिशन
Bhopal MBBS Student Death: भोपाल में गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा (MBBS Student) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा रोशनी का शव उसके हॉस्टल के बाथरूम में मिला। घटनास्थल के पास से एसिड की एक बोतल भी बरामद की गई है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
भोपाल: गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा की हॉस्टल बाथरूम में संदिग्ध मौत, पास मिली एसिड की खाली बोतल#Bhopal#GandhiMedicalCollege#MBBSStudent#SuspiciousDeath#PoliceInvestigation#KohfijaPolice#CrimeNewspic.twitter.com/ETOl8Sqa1Q
— Bansal News Digital (@BansalNews_) February 10, 2026
जानकारी के अनुसार, रोशनी ने पिछले साल अक्टूबर में ही एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में दाखिला लिया था। वह डे-स्कॉलर थी और कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्टल में रह रही थी।
तोड़ना पड़ा दरवाजा
साथी छात्राओं के मुताबिक, रोशनी को कई बार आवाज दी। उसे फोन कॉल किया, लेकिन रोशनी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पीजी (हॉस्टल) के गार्ड को सूचना दी। गार्ड पहुंचा तो पहले कमरे और फिर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया, जहां रोशनी बेसुध पड़ी मिली।
शव के पास मिली एसिड की बोतल
छात्राओं ने बताया कि रोशनी के पास एक खाली एसिड की बोतल भी पड़ी मिली है। घटना की सूचना फौरन कॉलेज प्रबंधन को दी गई। इसके बाद रोशनी को सुबह करीब 8:30 बजे हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
खबर अपडेट हो रही है…