सूजी मावा हलवा : नवरात्रि में देवी मां को मनाने के लिए स्वाद से भरपूर यह मिठाई रहेगी सही चोइस
हमारे देश में हलवा जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय है। घर-घर में इसका जलवा देखने को मिलता है। हलवा चाहे जिस चीज का हो, दिलों में जगह बनाने में सफल रहता है। आज हम सूजी मावा हलवे की डिश बताएंगे। नवरात्रि जल्द ही शुरू होने को है। ऐसे में आप माता रानी को इस मिठाई का भोग लगाकर प्रसन्न कर सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह आसानी से तैयार हो जाता है। हमें भरोसा है कि यह मिठाई देवी मां के साथ घर के सभी सदस्यों को भी पसंद आएगी। इसकी मिठास का जादू सब पर चल जाएगा और स्वाद जुबान पर घुल जाएगा। आप इसे किसी हालत में मिस नहीं करें।

सामग्री
सूजी
मावा
दूध
चीनी
इलायची पाउडर
घी
कटे हुए बादाम

विधि
सबसे पहले आपको एक पैन लेना है और उसमें घी को डालकर मीडियम आंच में इसको गरम कर लेना है। फिर ऊपर से सूजी को डालकर अच्छे से भून लेना है। सुनहरा होने तक अच्छे से भूनना है। अब एक साफ दूसरा पैन लेना है और इसमें दूध को डालकर अच्छे से गरम कर लेना है। इसमें ही अब मावा, चीनी, इलायची पाउडर को अच्छे से मिला देना है। गाढ़ा होने तक इसको चलाते रहना है।गाढ़ा होने के बाद इसको सूजी में डालकर कड़ाही में अच्छे से पका लेना है। अब इसमें सूखे मावे को डाल देना है और फिर से अच्छे से मिला देना है। अब आपका सूजी मावा हलवा बनकर तैयार है। चाहे तो गरमागरम या फिर ठंडा करके इसका मजा ले सकते हैं।