Swati Sachdeva LIVE Show; कॉमिकस्तान फेम का Bhopal में लाइव स्टैंड-अप शो, बंसल वन बिल्डिंग में करेंगी परफॉर्मेंस


हाइलाइट्स

  • भोपाल में 29 जून को स्वाति सचदेवा का लाइव शो
  • वायरल वीडियो पर स्वाति को ट्रोल और तारीफ दोनों
  • 1.1M इंस्टा फॉलोअर्स, नेट वर्थ 2-3 करोड़ रुपये

Comedian Swati Sachdeva Bhopal Show: मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन स्वाति सचदेवा अपनी दमदार और बेबाक कॉमेडी के लिए जानी जाती है। स्वाति सचदेवा ने इंडियन स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह इंटरनेशनल कॉमेडी शो करने के लिए विदेश आती जाती रहती है। इस बार वह 29 जून को भोपाल में परफॉर्मेंस करने वाली है। उनका शो भोपाल के बंसल वन बिलडिंग में हाउस ऑफ रास्ता में होगा। आइए स्वाति सचदेवा को और करीब से जानते हैं।

कौन हैं स्वाति सचदेवा? 

Pride Month: Stand-up Comedian Swati Sachdeva's Take on Bisexuality In Her  'Love Is Love' Act | Leaving No One Behind

स्वाति सचदेवा एक फेमस इंडियन स्टैंड-अप कॉमेडियन है। स्वाति ने बिनी किसी की मदद के कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह सिर्फ एक कॉमेडियन नहीं बल्कि एक सफल डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, लेखक और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी भी हैं।

स्वाति का जन्म 20 अप्रैल 1995 को नई दिल्ली के एक हिंदू पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और इसके बाद एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से एडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग में स्पेशलाइजेशन किया।

कॉमेडी करियर की शुरुआत 

Pushing obscenity limits': Stand-up comedian Swati Sachdeva in soup for  sexual joke involving mother - Jammu Links NewsPushing obscenity limits': Stand-up comedian Swati Sachdeva in soup for  sexual joke involving mother - Jammu Links News

स्वाति ने अपने करियर की शुरुआत 2019 में डिजिटल एजेंसी Isobar से की थी, लेकिन उनका रुझान कॉमेडी की ओर अधिक था। उन्हें बड़ी पहचान Amazon Prime Video के शो Comicstaan से मिली, जहां वह टॉप 20 में शामिल रहीं। उनकी कॉमेडी स्टाइल की खास बात है – तीखा ऑब्ज़र्वेशनल ह्यूमर और दिलचस्प स्टोरीटेलिंग, जिससे युवा वर्ग खासा प्रभावित है।

वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिरी

Who is stand up comedian Swati Sachdeva Who did obscene comedy on motherWho is stand up comedian Swati Sachdeva Who did obscene comedy on mother

स्वाति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वह समय समय पर अपनी स्टैंड-अप परफॉर्मेंस के क्लिप सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के साथ शेयर करती रहती है। इसी के चलते उनका एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें वह एक किस्सा सुनाती हैं- जब उनकी मां ने उनके कमरे में एक वाइब्रेटर देख लिया। इस पर कुछ लोगों ने जहां उनकी बेबाकी से सराहना की तो कुछ ने इसे “अशोभनीय और निजी जिंदगी का मज़ाक उड़ाने वाला” बताते हुए ट्रोल भी किया।

सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी और नेट वर्थ

Book Swati Sachdeva Online - Artist & Celebrity Management CompanyBook Swati Sachdeva Online - Artist & Celebrity Management Company

स्वाति सचदेवा सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। Instagram पर उनके 1.1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं (यूज़रनेम: swati.sachdeva95) और YouTube चैनल @swatisachdeva95 पर 9.24 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। उनकी अनुमानित नेट वर्थ 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Allahabad High Court: पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामले में हाईकोर्ट का आदेश-भर्ती बोर्ड के सचिव अभ्यर्थियों को बताएं उनके अंक

Allahabad High Court candidates informed about marks police constable recruitment case zxc (1)Allahabad High Court candidates informed about marks police constable recruitment case zxc (1)

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा में शामिल याचियों को उनके प्राप्तांक की जानकारी उपलब्ध कराए। यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार ने मोहित सिंह और 10 अन्य अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई के बाद दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Leave a Comment